Bank FD: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर दे रहा तगड़ा ब्याज, जल्द उठायें इस स्कीम का लाभ

Bank FD

Bank FD: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), जो भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास एफडी स्कीम चला रहा है। स्कीम का नाम “एसबीआई वीकेयर स्कीम (We Care Scheme) है। यदि आप बचत की योजना बना रहे हैं तो यह योजना आपकी मदद कर सकता है।

स्कीम के बारे में

स्कीम के तहत 5-10 साल के अवधि पर तगड़ा ब्याज मिल रहा है। दरें 7.50 फीसदी है। जो अन्य एफडी की तुलना में 0.50 ज्यादा है। बता दें कि 7 दिनों से लेकर 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक फिलहाल सीनियर सिटीजंस को 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। न्यूनतम निवेश अवधि 5 साल और अधिकतम 10 साल है।

कब तक उठा सकते हैं लाभ?

60 वर्ष या इससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। वरिष्ठ नागरिक 30 सितंबर तक इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद योजना बंद हो सकती है। बता दें कि वीकेयर स्कीम 30 जून को क्लोज होने वाला था। लेकिन बैंक ने इसे 30 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया।

बैंक एफडी इंटरेस्ट रेट्स

एसबीआई वर्तमान में एक साल से दो साल के अवधि पर 7.30%, 2 साल और 3 साल से कम के एफडी पर 7.50% और 3 साल-5 साल से कम के एफडी पर 7% ब्याज ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews