Bank FD: इन 3 बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में किया बदलाव, यहाँ मिल रहा 8% से ज्यादा इंटरेस्ट

bank fd

Bank FD: अगस्त का महिना कुछ दिनों में खत्म हों जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। बावजूद इसके कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। इतना ही नहीं इन बैंकों द्वारा  8 फीसदी से अधिक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ये सभी स्मॉल फाइनेन्स बैंक हैं।

इक्विटस स्मॉल फाइनेन्स बैंक

Equitas स्मॉल फाइनेन्स बैंक ने 21 अगस्त को अपने नए ब्याज दरों को प्रभावी किया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल के एफडी पर आम नागरिकों को 8.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। 1 साल, 1 साल एक दिन, 1 साल 444 दिन, 445 दिन से 18 महीने, 888 दिन, 889 दिन से 3 साल और 2 दिन से 443 दिन के एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 444 दिनों के एफडी पर है, दरें 8.50 फीसदी है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेन्स बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेन्स बैंक ने भी इस महीने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक 4 फीसदी 8.60 फीसदी ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा इंटरेस्ट मिल रहा है। नई दरें 7 अगस्त से लागू हैं। सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से 3 साल के एफडी पर मिल रहा है। आम नागरिकों के लिए दरें 8.60% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.10% है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेन्स बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेन्स बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 4% से लेकर 8.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। नई दरें प्रभावी हैं। सबसे ज्यादा ब्याज 1095 दिनों के टैन्योर पर मिल रहा है, आम नागरिकों के लिए दरें 8.50% हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News फिक्स्ड डिपॉजिट या योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews