इन 3 बड़े बैंकों ने किया फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव, नई दरें लागू, जानें अब ग्राहकों को मिलेगा कितना रिटर्न

bank fd

Bank FD Rates: दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही तीन बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। इसमें लिस्ट में दो पब्लिक सेक्टर बैंक और एक प्राइवेट सेक्टर बैंक शामिल है। बैंक ऑफ़ इंडिया ने 2 करोड़ से लेकर 10 करोड रुपये के बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाया है। वहीं इंडसइंड बैंक और पंजाब एण्ड सिंह बैंक ने 2 करोड़ से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। आइए जानें ये बैंकग्राहकों को कितना रिटर्न दे रहे हैं-

बैंक ऑफ इंडिया (BOI)

बैंक ऑफ़ इंडिया 7 दिन से लेकर 10 साल के बल्क एफडी पर 4.5% से लेकर 6% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 1 साल के बल्क एफडी पर मिल रहा है। दरें 7.25% हैं। एक साल से अधिक और 2 साल से काम के एफडी पर 7.75% ब्याज मिल रहा है। बैंक द्वारा 1 नवंबर को 2 करोड़ से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया गया था।

bank fd rates
बैंक ऑफ इंडिया एफडी रेट्स

पंजाब एंड सिंध बैंक

पंजाब और सिंध बैंक ने दो करोड़ से कम  फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव कर दिया है। वर्तमान में बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 2.80% से लेकर 7.40% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 444 दिनों के स्पेशल एफडी स्कीम पर 7.40% ब्याज मिल रहा है। 5 से 10 वर्ष के एफडी पर 6.25%, 2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से काम के एफडी पर 6.30% और 1 साल के डिपॉजिट पर 6.20% ब्याज मिल रहा है।

bank fd rates
पंजाब एण्ड सिंध बैंक एफडी रेट्स

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.75% अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 61 महीने के एफडी पर 3.50% से लेकर 7.50% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा बैंक 5 वर्षों के इंडस टैक्स सेवर स्कीम पर आम नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज ऑफर कर रहा है।

bank fd rates
इंडसइंड बैंक एफडी रेट्स
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews