Bank FD: इन 4 बैंकों ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, मिल रहा 9% से ज्यादा रिटर्न, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

मई में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें लागू हो चुकी है। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न दे रहा है?
FD

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट एक तिजोरी के समान है, जिसमें लोग अपने पैसे जमा करते हैं। इसपर समय-समय पर ब्याज भी मिलता है। कई लोग एफडी को सेविंग अकाउंट के बेहतर मानते हैं। यदि आप भी Fixed Deposit में निवेश करने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। मई महीने में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ बैंक तो 9% से अधिक इन्टरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ बैंकों की लिस्ट यहाँ दी गई है:-

आरबीएल बैंक (RBL Bank)

आरबीएल बैंक ने 2 करोड़ से कम वाले एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। फिलहाल, 7 दिन से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर 3.5% से लेकर 8% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने से 24 महीने टेन्योर पर दे रहा है, दरें 8% हैं। 5 साल के टैक्स सेविंग एफडी पर 7.10% ब्याज दे रहा है, वरिष्ठ नागरिकों को 0.75% ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

Bank FD

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

Utkarsh Small Finance Bank ने भी 2 करोड़ रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में बदलाव किया है। बैंक सामान्य नागरिकों को अधिकतम 8.5% और वरिष्ठ नागरिकों को 9.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 से 45 दिनों के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4% और वरिष्ठ नागरिकों को 4.60% ब्याज दे रहा है।

Bank FD

सिटी यूनियन बैंक

City Union Bank ने भी एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 वर्ष के  डिपॉजिट पर 5% से लेकर 7.25% ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों को 400 दिनों के एफडी पर 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज ऑफर रहा है।

Bank FD

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है। 15 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3.50% से लेकर 7.55% ब्याज ऑफर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 4% से लेकर 8.05% है। सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिनों के डिपॉजिट पर बैंक ऑफर कर रहा है, सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7.55% और सीनियर सिटीजन्स के लिए 8.05% है।

Bank FD

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews