Bank FD: इस बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, ग्राहकों की हुई मौज, मिल रहा 9% तक इंटरेस्ट

bank fd

Bank FD: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति बैठक शुरू हो चुकी। 10 अगस्त को आरबीआई के गवर्नर रेपो रेट पर फैसला सुना सकते हैं। हालांकि दरों में इस बार बदलाव की उम्मीद बहुत कम है। आरबीआई के ऐलान से पहले ही सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि रेपो रेट में वृद्धि होने पर लोन महंगा होता और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी करते हैं।

संशोधन के बाद कितनी हैं दरें?

संशोधन के बाद वर्तमान में SSFB आम नागरिकों को 4% से लेकर 8.60% ब्याज ऑफर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 4.50% से लेकर 9.10% तक है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बदलाव दो करोड़ से कम के फिक्स डिपॉजिट पर प्रभावी है।

इस स्कीम पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल के ऊपर से 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 9.10% और आम नागरिकों के लिए 8.60% है। दूसरे नंबर पर 15 महीने से लेकर 2 साल की एफडी है।  इस पर आम नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9% है।

शॉर्ट टर्म एफडी के लिए ब्याज दर

सभी योजनाओं पर आम नागरिक की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 अधिक ब्याज मिल रहा है। 7 से 14 दिनों के एफडी पर आम नागरिकों 4%, 15-45 दिनों के एफडी पर 4.25%, 46 दिनों से 90 दिनों के एफडी पर 4.50% और 91 दिनों से लेकर 6 महीने के एफडी 5% ब्याज मिल रहा है।  6 महीने से अधिक से लेकर 9 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.50% और 9 महीने से लेकर 1 साल से कम के एफडी 6% ब्याज मिल रहा है।

लॉंग टर्म एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट

5 साल से लेकर 10 साल के एफडी पर 7.25 फ़ीसदी, 5 साल के एफडी पर 8.25 फीसदी, 3 साल से ऊपर से लेकर 5 साल से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75% और 1 साल के ऊपर-15 महीने तक के एफडी पर 8.25% ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews