Bank Holiday 2024: जून में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की हॉलिडे लिस्ट, तारीख कर लें नोट

जून में त्योहारों के चलते 3 दिन बैंक बंद रहेंगे । वहीं 7 दिन साप्ताहिक अवकाश होगा। आरबीआई ने बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी। आइए जानें आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे?
bank holiday 2026

Bank Holiday 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जून माह के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। अगले महीने भी छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। यदि आपको भी बैंक संबंधित कोई कार्य करवाना है तो सही समय पर निपटा लें। हालांकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और एटीएम से कैश विथ्ड्रॉ की सेवाएं चलती रहेंगी। आरबीआई हर महीने के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ें।

जून में इतने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

जून में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान कोई भी कामकाज नहीं होंगे। इसमें से एक छुट्टी रज संक्रांति के लिए हैं। वहीं दो छुट्टियाँ बकरीद के लिए हैं। इसके अलावा जून में 5 रविवार और दो शनिवार के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।

कब कहाँ बैंक रहेंगे बंद?

15 जून को आइजोल ((मिजोरम) और भुवनेश्वर (उड़ीसा) में YMA डे या राजा संक्रांति को लेकर बैंकों की छुट्टी रहेगी। 17 जून को अगरतला (त्रिपुरा), बेलापुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), भोपाल (मध्यप्रदेश), भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई (तमिलनाडु), देहरादून (उत्तराखंड), गुवाहाटी (असम), आंध्र प्रदेश  तेलंगाना, इंफाल (मणिपुर), जम्मू-कश्मीर, कानपुर (यूपी), कोच्चि (केरल), कोहिमा (नागालैंड), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पण्जी (गोवा), पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़), रांची (झारखंड), शिलांग (मेघालय), शिमला (हिमाचल प्रदेश) और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 18 जून को जम्मू और कश्मीर में बकरीद को लेकर बैंकों का अवकाश रहेगा।

इस दिन पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक

2 जून को रविवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। 8 जून को महीने का दूसरा शनिवार और 9 जून को रविवारके चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी। 16 जून को रविवार होने के कारण बैंक की छुट्टी रहेगी। 22 जून को शनिवार, 23 जून को रविवार और 30 जून को रविवार होने के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।

छुट्टियों की लिस्ट

  • 2 जून, रविवार- सभी जगह बैंक बंद
  • 8 जून, दूसरा शनिवार- सभी जगह बैंक बंद
  • 9 जून, रविवार- सभी जगह बैंक बंद
  • 15 जून, रज संक्रांति- आइज़ोल और भुवनेश्वर
  • 16 जून, रविवार-सभी जगह बैंक बंद
  • 17 जून, बकरीद/ईद उल अजहा- सभी जगह बैंक बंद
  • 18 जून, बकरीद/ईद उल अजहा- जम्मू-कश्मीर
  • 22 जून, चौथा शनिवार- सभी जगह बैंक बंद
  • 23 जून, रविवार- सभी जगह बैंक बंद
  • 30 जून, रविवार- सभी जगह बैंक बंद
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews