दिवाली से पहले इन दो बैंकों ने दिया झटका, महंगा कर दिया लोन, एमसीएलआर में हुई वृद्धि, जानें डीटेल

bank loan rates

Bank Loan Rates: एक तरफ जहां कई बैंक फेस्टिवल सीजन को देखते हुए लोन पर कई ऑफर्स दे रहे हैं। वहीं देश के दो बड़े बैंकों ने लेंडिंग रेट्स में इजाफा कर दिया है। प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक और पब्लिक सेक्टर बैंक ऑफ़ इंडिया एमसीएलआर दरों में वृद्धि कर दी है। MCLR में वृद्धि का सीधा प्रभाव ऑटो लोन, होम लोन, पर्सनल लोन और अन्य प्रकार के लोन पर पड़ेगा। ब्याज और ईएमआई का बोझ बढ़ेगा।

बैंक ऑफ इंडिया (BOI)

बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank Of India) ने ओवरनाइट एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.95% कर दिया है। वहीं अब 1 महीने के लिए एमसीएलआर 8.20% होगा। 3 महीने का एमसीएलआर 8.35% होगा। 6 महीने का लेंडिंग रेट 8.55% कर दिया गया है। 1 साल के लोन पर एमसीएलआर 8.75% और 3 साल के लिए 8.95% होगा।

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

आइसीआइसीआइ बैंक में ओवरलाइट और 1 महीने एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.50% कर दिया है। 3 महीने के लिए लेंडिंग रेट 8.5%, 6 महीने के लिए 8.90% और 1 साल के लिए 9% हैं।

रेपो रेट में स्थिर

रेपो रेट में वृद्धि होने पर बैंक भी लेंडिंग रेट्स में इजाफा करते हैं। लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लंबे समय है रेपो दरों में संशोधन नहीं किया गया है। 4 से 6 अक्टूबर को आयोजित हुए तीन दिवसीय एमपीसी बैठक में भी रेपो रेट को स्थिर रखने का निर्णय लिया गया था। वर्तमान में रेपो रेट 6.5% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews