Bank RD Rates: ये 5 बैंक रेकरिंग डिपॉजिट पर दे रहे हैं शानदार ब्याज, 7% से ज्यादा हैं दरें, यहाँ देखें लिस्ट

Bank RD Rates: ये 5 बैंक रेकरिंग डिपॉजिट पर दे रहे हैं शानदार ब्याज, 7% से ज्यादा हैं दरें, यहाँ देखें लिस्ट

Bank RD Rates: रेकरिंग डिपॉजिट बचत का शानदार विकल्प माना जाता है। आरडी में हर महीने एक फिक्स्ड राशि जमा करनी पड़ती है, जिसपर एक तय ब्याज भी मिलता है। वर्तमान में कई ऐसे बैंक हैं जो आरडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ऐसे ही पाँच बैंकों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इन बैंकों द्वारा 7 फीसदी से अधिक का इंटरेस्ट ऑफर किया जा रहा है।

डीसीबी बैंक

DCB Bank वर्तमान में 2 करोड़ रुपये से कम वाली आरडी पर 7 फीसदी से अधिक ब्याज दे रहा है। 5 साल की अवधि के लिए 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेन्स बैंक

सूर्योदय लघु वित्त बैंक इस लिस्ट के दूसरे नंबर पर आता है। बैंक 5-10 साल की अवधि वाली आरडी पर 7.25 फीसदी इंटरेस्ट दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों कॉ 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेन्स बैंक

यह बैंक 3-5 साल की आरडी पर 7.2 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 5 साल 3 महीने से लेकर 10 साल की आरडी पर इंटरेस्ट रेट 6.5 फीसदी है।

इंडसइंड बैंक

IndusInd Bank 61 महीने और उससे अधिक की आरडी पर 7 फीसदी ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजंस को 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

ऐक्सिस बैंक

Axis Bank फिलहाल 5 करोड़ से कम वाली आरडी पर 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहा है। 5 साल की आरडी पर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 7.75 फीसदी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews