नए साल से पहले इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को गिफ्ट, बढ़ाया FD पर ब्याज, होगी मोटी कमाई

नए साल से पहले इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को गिफ्ट, बढ़ाया FD पर ब्याज, होगी मोटी कमाई

FD Interest Rate: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत करने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका माना जाता है। इसमें फायदा भी बहुत होता है। कई बैंक हैं ऐसे हैं, जो आपके ग्राहकों एफडी पर अच्छी-खासी ब्याज दर देते हैं। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में वृद्धि कर दी है। जिसका बोझ कर्ज लेने वाले लोगों पर पड़ा। वहीं दूसरी तरफ कई बैंकों ने राहत देते हुए एफडी के ब्याज में वृद्धि की है। इस लिस्ट में एचडीएफसी, एसबीआई और अन्य कई बड़े बैंक शामिल हो चुके हैं। इस लिस्ट में अब केनरा बैंक (Canara Bank) भी शामिल हो चुका है।

इस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज में वृद्धि का ऐलान कर दिया। कुल 55 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया गया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाईट के अनुसार नई दरें 19 दिसंबर सोमवार से लागू होंगी। अलग-अलग अवधि वाली FD के लिए ब्याज दर भी अलग ही निर्धारित की गई है।

7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 3.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। और वरिष्ट नागरिकों ओ 6.50 प्रतिशत ब्याज दरों का लाभ होगा। वहीं 7 से 45 दिनों की एफडी पर 3.25%, 666 दिनों वाली एफडी पर 7%, 46-179 दिनों के लिए 4.50% ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर मिलने वाला इन्टरेस्ट रेट 6.25% से बदकर 6.75% हो चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews