SBI ने किया Debit Card के ट्रांजेक्शन लिमिट और शुल्क में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से होंगे लागू, ग्राहकों पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

debit card

SBI Debit Card Charges Revised: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank Of India ने डेबिट कार्ड के वार्षिक रखरखाव शुल्क (Annual Maintainance Charges) में बड़ा बदलाव किया है। क्लासिक, सिल्वर, युवा, गोल्ड, प्लेटिनम समेत कई डेबिट कार्ड के एनुअल मेंटिनेस चार्जेस में बदलाव किया गया है। नए शुल्क 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगे।

कितना होगा चार्ज?

प्राइड या प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड पर अब ग्राहकों को 425 रुपए+जीएसटी का भुगतान करना होगा। वर्तमान में शुल्क 350 रुपए + जीएसटी है। क्लासिक/ सिल्वर/ग्लोबल/ कॉन्टैक्ट लेस डेबिट कार्ड के लिए 125 रुपए के बजाय अब 200 रुपए+ जीएसटी का भुगतान करना होगा। युवा/गोल्ड/Combo डेबिट कार्ड/माय कार्ड के लिए 250 + जीएसटी का भुगतान करना होगा। प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए 250 रुपए नहीं बल्कि 325 रुपए + जीएसटी का भुगतान ग्राहकों को करना होगा।

sbi debit card charges

एसएमएस अलर्ट और अपर्याप्त बैलेंस के लिए चार्ज

25000 रुपए या इससे कम की राशि रखने वाले डेबिट कार्ड यूजर्स को हर तिमाही 12 रुपए का भुगतान एसएमएस अलर्ट के लिए करना होगा। वहीं बैंक ने अपर्याप्त बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन फेक होने पर 20 रुपए का शुल्क लगाएगा।

एएमबी के आधार पर ट्रांजेक्शन लिमिट

  • 25000 रुपए तक की राशि के 3 फ्री ट्रांजेक्शन प्रति माह अन्य बैंकों के लिए और 5 फ्री ट्रांजेक्शन प्रति माह एसबीआई एटीएम के लिए है।
  • 50,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक: अन्य एटीएम के लिए 3 मुफ़्त ट्रांजेक्शन प्रति माह और 5 मुफ़्त ट्रांजेक्शन प्रति माह एसबीआई एटीएम के लिए
  • 1 लाख से अधिक के लिए- अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन एसबीआई और अन्य बैंकों के एटीएम के लिए
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews