नवरात्रि से पहले इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, लॉन्च की नई FD स्कीम, 400 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 8.1% रिटर्न 

बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई एफडी स्कीम भी लॉन्च की है। 400 दिनों के टेन्योर पर 8.1% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।
bank fd

Bank FD Scheme: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया ने नई फेस्टिव सीजन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। जिसपर पर बैंक आकर्षक रिटर्न दे रहा है। सामान्य एफडी की तुलना में इस  स्कीम पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट को भी अपडेट किया है।

BOI अपने नए स्कीम के तहत 400 दिनों के नॉन कॉलेबल एफडी (1 करोड़ रुपये से अधिक निवेश) पर सामान्य नागरिकों को 7.45% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.95% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 8.10% है। वहीं कॉलेबल एफडी ऑप्शन में  सामान्य नागरिकों 7.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.95% ब्याज मिल रहा है।

एफडी स्कीम के बारे में (Bank of India FD Scheme) 

स्कीम सभी भारतीय नागरिक, NRE और NRO अकाउंटहोल्डर्स के लिए उपलब्ध है। जिसका लाभ इच्छुक ग्राहक 27 सितंबर से उठा सकते हैं। यह बैंक ऑफ इंडिया के सभी शाखा, BOI ओमनी नियो ऐप और इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। न्यूनतम निवेश की राशि 10,000 रुपये और अधिकतम 3 करोड़ रुपये से कम निर्धारित की गई है। एफडी स्कीम से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए बीओआई के ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट कर सकते हैं।

अन्य कॉलेबल एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न? (BOI Latest FD Rates)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews