Sensex और Nifty दोनों में उछाल, यहां देखें Share Market का ताजा हाल

Sensex और Nifty दोनों में उछाल, यहां देखें Share Market का ताजा हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market) मंगलवार की तरह ही बढ़त के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में उछाल दिखाई दिया। आज मार्केट ओपन होते ही हरे निशान पर पहुंच गया। अच्छी बात ये है कि बाजार अभी हरे निशान पर ही चल रहा है।

आज 17 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 17 August 2022) तेजी के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 69.65 अंक की उछाल के साथ 59911.86 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 19.70 अंक की बढ़त के साथ 17845.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी की चमक भी फीकी, देखें ताजा भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट इस समय भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है।  सेंसेक्स (Sensex) 390.77 अंक की बड़ी बढ़त के साथ 60232.98 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 115.45  अंक की बढ़त के साथ 17940.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Sahara India : सहारा के खिलाफ जन आंदोलन रैली, BJP विधायक ने दिया समर्थन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews