इन 4 पौधों का करें रोपण, कम खर्चे में होगा लाखों का मुनाफा, इस बिजनेस से पूरा हो सकता है अमीर बनने का सपना

Business ideas

Business Ideas: पौधे आपको मालामाल भी कर सकते हैं। बस जरूरी होता है बिजनेस की स्ट्रैटिजी को जानना। कुछ ऐसे पौधे होते हैं, जो औषधियों गुणों से भरपूर होते हैं। इनकी डिमांड कॉस्मेटिक और फार्मास्यूटिकल सेक्टर भी हमेशा रहती है। इन पौधों के पत्तों, जड़ों, तनों और बीजों का इस्तेमाल दवाइयों और कॉस्मेटिक्स प्रॉडक्ट्स में किया जाता है। कम खर्चे में इन पौधों की खेती करके आप लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं।

लेमनग्रास का पौधा

लेमनग्रास की खेती बेहद ही कम खर्चे में की जा सकती है। इसमें अच्छा मुनाफा भी होता है। लेमनग्रास में ढेरों औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसका इस्तेमाल दवाई, तेल, साबुन और अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में किया जाता है। एक हेक्टर में करीब 20 हजार रुपये खर्च करके लेमनग्रास की करके आप 5 लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं।

अश्वगंधा का पौधा

अश्वगंधा का नाम तो अपने सुना ही होगा। इसका इस्तेमाल दवाइयों में किया जाता है, खासकर आयुर्वेदिक दवाइयों में। एक हेक्टर में इसकी खेती करने में 12-14 हजार रुपये का खर्च करने होंगे। इसे बेचने पर 70 से 80 लाख तक की कमाई होने की संभावना है।

शतावरी का पौधा

शतावरी का का पौधा भी आपको मालामाल कर सकता है। इसके सूखे जड़ों का इस्तेमाल दवाई बनाने में किया जाता है। एक एकड़ की खेती 6 लाख तक का मुनाफा करवा सकती है।

गुलखैरा का पौधा

गुलखैरा का पौधा भी अच्छा मुनाफा करवा सकता है। इसके तने, पत्ते, फूलों और बीजों को भी अच्छे कीमत पर बेचा जा सकता है। एक बीघा जमीन के खेती पर करीब 50000 रुपये तक का मुनाफा हो सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। कैलकुलेशन भी अनुमानित आंकड़ों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले रिसर्च जरूर करें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews