घर बैठे शुरू करें ये 5 बिजनेस, कम लागत में होगा तगड़ा मुनाफा, हो जाएंगे मालामाल

Business Ideas

Business Ideas: घर बैठे भी बिजनेस शुरू किया जा सकता है। जिसमें आप अकेले एक कारोबार को संभालते हैं। जी हाँ, कम लागत में भी घर से कारोबार करके भी लाखों की कमाई की जा सकती है। बिजनेस फ्रॉम होम की सबसे खास बात होती है कि इसके लिए न तो आपको स्टाफ की जरूरत पड़ती ही और न ही अधिक झंझट होती। ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडियाज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

डे-केयर सर्विस

वर्किंग महिलाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए डे-केयर सर्विस की मांग भी बढ़ रही। इस बिजनेस में आपको उन बच्चों का ख्याल रखना होगा, जिनके माता-पिता दोनों अपने-अपने काम पर चले जाते हैं। इसमें ज्यादा इन्वेस्ट नही करना पड़ता। यदि आपमें बच्चों को संभालने का टैलेंट है तो Day-care सर्विस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसे आप अपने घर में ही शुरू कर सकते हैं।

ऑनलाइन क्लासेस

कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन क्लासेस की डिमांड भी बढ़ चुकी है। आप अपने घर से ही बच्चों को पढ़ा सकते हैँ। किसी भी विषय में गाइड कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। ऐसे कई प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध हैं, जहां आप अपने विशेष जानकारी को साझा कर सकते हैं।

प्रिन्ट-ऑन-डिमांड बिजनेस

यदि आपको डिजाइनिंग में रुचि है और इसमें माहिर हैं तो अपने इस हुनर से तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक इन्वेस्ट भी नही करना होगा। किताबों, जूते, कंबल, कपड़े, कप, फोन कवर इत्यादि पर डिजाइन प्रिन्ट करके आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।

बनाएं खुद का ई-कॉमर्स स्टोर

ऑनलाइन बिजनेस स्टोर कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाने का बेस्ट तरीका साबित हो सकता है। बिजनेस चल जाने पर लाखों की कमाई हो सकती है। आप किसी भी एजेंसी के द्वारा खुद के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनवा सकते हैं और घर बैठे अपने प्रॉडक्ट्स को बेच सकते हैं।

होममेड प्रॉडक्ट्स का कारोबार

यदि आप अच्छा खाना बनाते हैं या हैंडीक्राफ्ट्स का हुनर रखते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। घर पर खाने-पीने की चीजें, पेंटिंग, डेकोरेटिव आइटम इत्यादि बनाकर आप ऑनलाइन घर बैठें इन्हें बेच सकते हैं। सही कीमत और अच्छी क्वालिटी आपके कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा, जिससे कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों का दावा नही करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews