
Ranjit Vasireddy Success Story : मन में अगर किसी चीज को हासिल करने की इच्छा हो, तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में लग जाती है। वहीं, इन दिनों भारत में तेजी से लोग अपने बिजनेस स्टार्टअप को बढ़ा रहे है। वह नौकरियों के पीछे ना भाग कर खुद का बिजनेस बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है कि estatedekho की फाउंडर रंजीत वसीरेड्डी ने, जिन्होंने प्रौद्योगिकी की क्रांति लाई है। आइए पढ़ते हैं उनकी दिलचस्प सक्सेस स्टोरी…

ऐसे की करियर की शुरूआत
अपने सपनों को पूरा करने के लिए रंजीत वसीरेड्डी ने पूरे जुनून के साथ कड़ी मेहनत की करियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद, उन्होंने हार ना मानते हुए 5 लाख रुपये निवेश कर estatedekho की शुरुआत की। आज उनकी कंपनी का टर्नओवर करोड़ों में है। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी कंपनी में 70 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी भी दी है। इस वेबसाइट को शुरू करते वक्त उन्हें फंडिंग हासिल करने में बहुत दिक्कत हुई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
बड़ी कंपनियों को दे रहे टक्कर
रंजीत ने बैचलर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का स्टार्टअप शुरू करने का एक सपना देखा। इसलिए उन्होंने इस estatedekho.com लॉन्च किया। शुरुआती दिनों में इसे 4 लोगों ने मिलकर शुरू किया था, लेकिन अब इसका विस्तार बड़े स्तर पर हो चुका है। आज यह वेबसाइट रियल स्टेट कारोबार में कई बड़ी कंपनियों को टक्कर देते हैं। दरअसल, इस प्लेटफार्म पर जमीन के खरीदार मुफ्त में अपनी संपत्ति के लिए पूछताछ कर सकते हैं।
रंजीत वसीरेड्डी का नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रंजीत का नेट वर्थ करीब 5 करोड रुपए से अधिक है। करोड़पति होने के बावजूद वह एक साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। बता दें कि आज वह लाखों युवाओं के लिए एक उदाहरण बन चुके हैं जो अपने जज्बे से कुछ करने की ताकत रखते हैं। वहीं, इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बाद रंजीत अभी कई बड़े कंपनियों में निवेश कर चुके हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

