Sensex Nifty Today: कोरोना ने डराया बाजार को, Sensex, Nifty दोनों फिसले

Sensex bse nse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर शेयर बाजार के  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) पर भी दिखाई दे रहा है। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव सामने आये हैं। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 1,03,558 पोसिटिव मरीज सामने आये हैं जो अब तक के भारत के 14 महीने के कोरोनाकाल का सबसे बड़ा आंकड़ा है।बढ़ती संख्या के चलते निवेशक भी सतर्क हो गए हैं इसलिए शेयर बाजार प्रभावित हो रहा है, सोमवार को बाजार लाल निशान के साथ खुला।

आज सोमवार को नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex)305.03 अंक के साथ नीचे रहकर 49724.80 के स्तर पर खुला वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 82 अंकों की गिरावट के साथ 14785.40 अंकों पर खुला।

ये भी पढ़ें – कोरोना की तगड़ी गिरफ्त में ‘राम सेतु’ , 45 जूनियर आर्टिस्ट corona पॉजिटिव

जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को शेयरों में भारी उतार चढाव देखने को मिला। 688 शेयरों में तेजी दर्ज की गई वहीं 719 शेयरों में गिरावट आई। इसके अलावा 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें – Indore News: दूल्हा बने सैफ अली ने खाया जहर, शादी के सूट में ही ले जाया गया अस्पताल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर खुले वहीं HDFC , नेस्ले इण्डिया, बजाज ऑटो, इंडसंड बैंक, NTPC, रिलायंस अदि के शेयर लाल निशान पर खुले।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews