Credit Card New Rules: जून में बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड ने जुड़े कई नियम, यूजर्स पर भी पड़ेगा असर, देखें खबर 

ऑफ बड़ौदा, IDFC फर्स्ट बैंक समेत कई बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने वाले हैं। कैशबैक से लेकर एक्स्ट्रा चार्ज तक नई नियम बदलने वाले हैं।
credit card new rules

Credit Card New Rules: आज के दौर में ज्यादातर लोग अपने पास क्रेडिट कार्ड रखना पसंद करते हैं। यह यूजर्स को आसान और सुविधाजनक भुगतान का विकल्प देता है। इसके जरिए व्यक्ति अपनी खरीददारी का पेमेंट बाद में भी कर सकता है। क्रेडिट लाइन बढ़ाने और ईएमआई जैसी सुविधाएं भी यूजर्स को मिलती है। विभिन्न अपने अलग-अलग क्रेडिट कार्ड पर अलग-अलग सेवाएं भी देते हैं। जून में कई बैंक क्रेडिट कार्ड से संबंधित नियमों के बदलाव करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में बैंक ऑफ बड़ौदा, IDFC फर्स्ट बैंक, यस बैंक और HDFC बैंक शामिल हैं।

यस बैंक 

यह प्राइवेट सेक्टर बैंक क्रेडिट कार्ड यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर लगने वाले एक्स्ट्रा शुल्क से संबंधित नियमों में बदलाव करने जा रहा है। प्राइवेट क्रेडिट के अलावा सभी क्रेडिट कार्ड के नियमों में कई संशोधन हुए हैं।

IDFC फर्स्ट बैंक 

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 20,000 रुपए से अधिक का कोई यूटिलिटी बिल भुगतान करने पर 1% शुल्क+जीएसटी चुकाना होगा। एलआईसी सिलेक्ट क्रेडिट कार्ड, फर्स्ट प्राइवेट क्रेडिट कार्ड और एलआईसी क्लासिक क्रेडिट पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा 

इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने अपने BOB CARD ONE से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। अब ग्राहकों को को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर के साथ-साथ लेट पेमेंट फीस का भुगतान भी करना होगा। नए नियम 26 जून से लागू होंगे। इतना ही नहीं यदि कोई यूजर भुगतान या लिमिट से अधिक कार्ड का उपयोग करता है तो उसे अतिरिक्त चार्ज का भुगतान करना होगा।

HDFC बैंक 

स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम भी बदलने वाले हैं, जो 21 जून से प्रभावी हो सकते हैं। ग्राहकों को पहले से बेहतर कैशबैक मिल सकता है, जो Swiggy एप पर “Swiggy Money” के तौर पर दिखेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews