1 नवंबर से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने किया ऐलान

एसबीआई ने क्रेडिट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। कुछ चुनिंदा कार्ड पर अधिक रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा। वहीं कुछ सेवाओं पर अधिक शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। यूजर्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
credit card rules

AI Generated Image

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों (SBI Credit Card Rules) में दो बड़े बदलाव किए हैं। 1 अक्टूबर से रिलायंस क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को पहले से ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलने वाला है। यह बदलाव रेगुलर और हॉलिडे खरीद्दारी दोनों पर लागू होगा। इसके अलावा नवंबर से फीस में बदलाव होने वाला है। इस बात की जानकारी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है।

नए नियमों के तहत आजियो और जियोमार्ट पर रिलायंस एसबीआई कार्ड प्राइम के जरिए शॉपिंग करने पर प्रत्येक 100 रुपये से खर्च पर 20 रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। वहीं नॉन प्राइम कार्डहोल्डर्स को केवल 10 रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। पहले रिलायंस एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर्स 100 रुपये खर्च करने पर सिर्फ 5 प्वाइंट्स मिलते हैं। दिवाली से पहले इसमें दोगुना वृद्धि की गई है।

नवंबर में लागू होंगे 2 नए नियम 

1 नवंबर से एसबीआई ने एजुकेशन पेमेंट और वॉलेट लोड फीस में बदलाव किया है। अब थर्ड पार्टी ऐप यानि Cred, Mobikwik जैसे थर्ड पार्टी एप्स से एजुकेशन पेमेंट करने पर ट्रांजैक्शन के एक प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि कॉलेज या स्कूल की वेबसाइट या POS मशीन के जरिए भुगतान करने पर किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी।

नए नियमों के तहत  वॉलेट लोड पर भी ट्रांजैक्शन के एक प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रत्येक 1000 रुपये से अधिक के प्रत्येक वॉलेट लोड ट्रांजैक्शन पर यह बदलाव लागू होगा।

इन बदलावों को भी जान लें 

बता दें कि सितंबर में भी एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई बदलाव किए थे। 16 सितंबर से सभी सीपीपी कस्टमर को ऑटोमेटेकली अपडेटेड प्लान वेरिएंट्स में माइग्रेट किया गया था। जिस पर कई नए फीचर्स बैंक ऑफर कर रहा था। इसके अलावा शुल्क में भी बदलाव किया गया था। 1 सितंबर सितंबर से एसबीआई में डिजिटल गेमिंग प्लेटफार्म या मर्चेंट या सरकारी ट्रांजैक्शन पर होने वाले खर्च पर रिवार्ड पॉइंट्स को बंद कर दिया था। यह बदलाव लाइफ़स्टाइल होम सेंटर/ Spar/ मैक्स एसबीआई कार्ड,  लाइफ़स्टाइल होम सेंटर/Spar/ मैक्स एसबीआई कार्ड सिलेक्ट और लाइफ़स्टाइल होम सेंटर्स/Spar/मैक्स एसबीआई कार्ड प्राइम पर लागू हुआ था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews