31 अगस्त के बाद लागू होंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया बदलाव, यहाँ जानें डिटेल

HDFC बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े बदलाव किए हैं। 31 अगस्त 2026 के बाद लागू होंगे। खाताधारकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। आइए एक नजर नए नियमों पर डालें- 
Banking New Rules october 2026

AI Generated Image

एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सभी डेबिट कार्डों (HDFC Bank Debit Card)) पर एटीएम निकासी और ऑनलाइन या इन स्टोर खरीदारी की सीमाएं 31 अगस्त तक रिसेट कर दी जाएगी। इसके बाद नए कार्ड कंट्रोल और अन्य बदलाव 1 सितंबर से लागू होंगे। इन बदलावों की जानकारी ग्राहकों को होनी चाहिए। ATM निकासी या ट्रांजेक्शन लिमिट कार्ड के वेरिएन्ट पर निर्भर करेगी।

31 अगस्त तक एचडीएफसी बैंक के कार्ड कंट्रोल सेटिंग के जरिए एटीएम विड्रोल और ऑनलाइन या स्टोर पर खरीदारी की लिमिट को रिसेट/रिव्यू करना होगा। यदि उपयोगकर्ता ने अपने डेबिट कार्ड वेरिएंट को तय अधिकतम लिमिट से ज्यादा एटीएम या खरीदारी की लिमिट सेट की है, तो सितंबर 2026 से लिमिट को आपके डेबिट कार्ड वेरिएंट की अधिकतम लिमिट पर रिसेट कर दिया जाएगा।

यदि ग्राहक ने अपने डेबिट कार्ड पर अधिकतम ट्रांजेक्शन लिमिट के बराबर या उससे कम लिमिट सेट की है, तो 31 अगस्त के बाद आपकी मौजूदा लिमिट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

प्लेटिनम डेबिट कार्ड से जुड़े बदलाव

यदि 31 अगस्त से पहले प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन की लिमिट 6 लाख रुपये है, तो उसे 31 अगस्त के बाद 1 लाख रुपये पर सेट कर दिया जाएगा। POS या ईकॉम के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट को 31 अगस्त के बाद 1 लाख रुपये तक सेट कर दिया जाएगा, जो वर्तमान में 6 लाख रुपये है।

मिलेनिया डेबिट कार्ड से जुड़े बदलाव

मिलेनिया डेबिट कार्ड के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन की लिमिट 31 अगस्त के बाद अधिकतम 50 हजार रुपये कर दी जाएगी, जो वर्तमान में 4 लाख रूपये है। जबकि शॉपिंग-POS और ई-कॉम के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट को 4 लाख रुपये से घटकर 3 लाख 50 रुपये तक दिया गया है। सभी कार्ड के लिए POS पर कैश निकालने की लिमिट 10,000 रुपये प्रतिदिन होगी।

अन्य कार्ड के अधिकतम डेली ट्रांजेक्शन लिमिट जानें 

इंफिनिटी डेबिट कार्ड के लिए रोजाना एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट अब 2 लाख रुपये होगी। यह बदलाव डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों प्रकार के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा। वहीं प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के अलावा टाइम्स पॉइंट डेबिट कार्ड, बिजनेस डेबिट कार्ड, NRO डेबिट कार्ड (केवल डॉमेस्टिक कार्ड) और गीगा डेबिट कार्ड के लिए डेली एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट को 1 लाख रुपये कर दिया गया है। रीवार्ड्स डेबिट कार्ड और टाइटेनियम डेबिट कार्ड के लिए डेली ट्रांजेक्शन लिमिट अब 50,000 रुपये होगी। रेगुलर या क्लासिक डेबिट कार्ड, रुपे डेबिट कार्ड, मनी बैक डेबिट कार्ड, Women’s एडवांटेज डेबिट कार्ड के लिए डेली ट्रांजैक्शन लिमिट 25,000 रुपये होगी। टाइटेनियम रॉयल डेबिट कार्ड के लिए डेली ट्रांजेक्शन लिमिट 75,000 रुपये तय की गई है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews