20 अप्रैल से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, ग्राहक जरूर जान लें

एचडीएफसी बैंक ने रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियमों का ऐलान किया है। इसकी जानकारी यूजर्स को होनी चाहिए। अब लाउंज एक्सेस सुविधा वाउचर आधारित होगी।
Debit card and current account rules

AI Generated Image

एचडीएफसी बैंक के खाताधारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने रुपे प्लेटटिनम डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (HDFC Bank Debit Card Rules) में बड़ा बदलाव किया है। अब यूजर्स को कंप्लीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा के लिए हाफ ईयरली साइकिल (यानि 6 महीने) में निर्धारित खर्च करना होगा। यह बदलाव 20 अप्रैल से लागू होगा।

नए नियमों के तहत यदि उपयोगकर्ता हाफ इयरली (अप्रैल-सितंबर/अक्टूबर-मार्च) साइकिल में 20,000 रुपये या इससे अधिक खर्च करते हैं, तभी उन्हें फ्री में 2 एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस मिलेगा। हर 6 महीने में केवल एक कंप्लीमेंट्री लाउंज लाउंज की सुविधा की सुविधा मिलेगी।

इन नियमों को भी जान लें

20 अप्रैल से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस वाउचर आधारित होगा। पहले यह सुविधा कार्ड डीप/स्वाइप के जरिए मिलती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यदि कोई 1 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल 2026 के बीच लाउंज का इस्तेमाल करना चाहता, तो उसके लिए भुगतान ग्राहकों को ही करना होगा। बाकी सभी सुविधाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी।

1 मई से होंगे डेबिट कार्ड से जुड़े ये बदलाव 

  • HDFC बैंक 1 मई से डेबिट कार्ड से जुड़े कुछ शुल्क में वृद्धि करने जा रहा है। वुमंस एडवांटेज डेबिट कार्ड और रुपे प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के एनुअल या रिन्यूअल फीस 300 रुपये+  टैक्स होगा। वर्तमान में यह शुल्क 200 रुपये+ एप्लिकेबल टैक्स है।
  • सभी डेबिट कार्ड के रिप्लेसमेंट चार्ज में 40 रुपये भी वृद्धि की गई है। 1 मई से ग्राहकों को 240 रुपये के साथ एप्लीकेबल टैक्स का भुगतान कार्ड को रिप्लेस या फिर से जारी करने के लिए करना होगा।  वर्तमान में यह शुल्क 200 रुपये+एप्लीकेबल टैक्स है।

इस सर्विस के लिए फीस में कटौती 

1 मई 2026 से एसएमएस के जरिए इंस्टाअलर्ट सर्विस में भी बैंक बदलाव करने जा रहा है। ग्राहकों को एसएमएस के जरिए सब्सक्रिप्शन बेस्ट अलर्ट की सुविधा के लिए अब 15 पैसे+ जीएसटी/एसएमएस शुल्क का भुगतान करना होगा, पहले यह 20 पैसे+जीएसटी था। यह बदलाव अनिवार्य अलर्ट पर लागू नहीं होगा। ईमेल अलर्ट की सुविधा भी बिना किसी चार्ज मिलती रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews