एटीएफ के दाम में बढ़ोतरी के चलते अब हवाई यात्रियों की जेब पर भी पड़ेगा असर, जानिए किन शहरों में बड़े दाम

हवाई यात्रियों की जेब पर अब महंगाई का बोझ बढ़ने वाला है। दरअसल एटीएफ के दामों में बढ़ोतरी के चलते अब हवाई किराया भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दिसंबर में एटीएफ के दाम ₹4000 से ऊपर तक बढ़ चुके हैं।
एटीएफ के दाम में बढ़ोतरी के चलते अब हवाई यात्रियों की जेब पर भी पड़ेगा असर, जानिए किन शहरों में बड़े दाम

दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। महीने के पहले ही दिन एटीएफ के दाम में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि इससे अब हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल एटीएफ के दाम बढ़ जाने से अब हवाई सफर भी महंगा होता हुआ दिखाई दे सकता है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ के रेट में अब 1 दिसंबर से बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) दाम ₹4000 प्रति किलो लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसके चलते अब हवाई यात्रियों की जेब पर भी खर्च बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है। दरअसल 1 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों के एटीएफ के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। चलिए जानते हैं आपके शहर में एटीएफ के दाम क्या है।

इन शहरों में अब इतने हुए दाम

अगर हम दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में अब एटीएफ के दाम 91856.84 प्रति किलो लीटर तक पहुंच चुके हैं। दिल्ली में एटीएफ के दामों में 4269.62 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। अक्टूबर की बात की जाए तो दिल्ली में दाम 87597.22 प्रति किलोलीटर पर थे। जबकि मुंबई पर नजर डाली जाए तो मुंबई में अब एटीएफ में 3994.89 रुपए प्रति लीटर की महंगाई देखने को मिली है। जिसके चलते अब नए दाम 85861.02 पर पहुंच चुके है। मुंबई में अक्टूबर के रेट पर नजर डाली जाए तो यह 90964.43 था।

क्या हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर?

वहीं चेन्नई में एटीएफ के दाम देखें तो अब चेन्नई में 4267.6 रुपए का इजाफा देखने को मिलेगा। अक्टूबर में चेन्नई में दाम 90964 था जो अब दिसंबर में बढ़कर 95231.29 रुपए हो चुका है। जबकि कोलकाता पर नजर डाली जाए तो कोलकाता में 1158.81 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते हैं यहां के नए दाम 9451.63 प्रति लीटर पहुंच चुके हैं। एटीएफ के दामों में बढ़ोतरी के चलते हवाई यात्रियों की जेब पर भी किराए का बोझ बढ़ सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews