LIC की दो स्पेशल FD स्कीम, निवेश पर मिलेगा कितना रिटर्न? यहाँ जानें ब्याज दर और फीचर्स 

एलआईसी ग्राहकों के लिए कई एफडी स्कीम चला रही है। निवेश पर आकर्षक रिटर्न भी मिल रहा है। जून में ब्याज दरों में बदला भी हुआ है। अलग-अलग टेन्योर विकल्प भी उपलब्ध हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना ब्याज मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड वर्तमान में दो फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) ऑफर कर रही है। इसमें “संचय पब्लिक डिपॉजिट” और “ग्रीन डिपॉजिट” योजना शामिल हैं। इसके अलावा  कॉर्पोरेट डिपॉजिट भी उपलब्ध है, इस स्कीम का लाभ केवल पब्लिक लिमिटेड कंपनी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और अन्य वित्तीय संस्थान उठा सकते हैं। वहीं बाकी दोनों योजना सामान्य नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है।

एलआईसी ने जून 2025 में दोनों ही एफडी योजनाओं के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया था। ग्राहकों को नॉन-कॉलेबल और कॉलेबल दोनों तरीके के विकल्प मिलते हैं। कॉलेबल मतलब आप मैच्योरिटी के पहले भी पैसे निकाल सकते हैं। पहले बात संचय पब्लिक डिपॉजिट स्कीम की करेंगे। इसमें ग्राहक 6 मैच्योरिटी स्लैब में से किसी का भी चयन कर सकते हैं। सभी के लिए इंटरेस्ट रेट भी अलग-अलग है। वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। 20, 000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से काम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। इसके अलावा  डिपॉजिट अमाउंट के 75% तक लोन भी लिया जा सकता है।

कितना मिलेगा रिटर्न?

साल की निवेश पर बैंक 6.70% रिटर्न ऑफर कर रहा है। वहीं 15 महीने के टेन्योर को चुनने पर 6.75% ब्याज मिलेगा। 18 महीने के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.75%, 2 साल पर 6. 80%, 3 साल पर 6.85 और 5 साल पर 6 .90% रिटर्न एलआईसी ऑफर कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.15% ब्याज मिलने वाला है।

यदि कोई व्यक्ति 20,000 रुपये का निवेश करता है और 5 साल के मैच्योरिटी स्लैब को चुनता है। तो उसे मैच्योरिटी के बाद 27, 920 रुपये तक की राशि मिलेगी। 7, 920 ब्याज राशि होगी।

ग्रीन डिपॉजिट स्कीम के बारे में 

ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर भी आकर्षक ब्याज, सिक्योरिटी और अनेक ऑप्शंस कंपनी ऑफर कर रही है। इसके ब्याज दरों में भी जून 2025 में बदलाव किया गया था। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 6.60% से लेकर 6.80% तक रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 0.25% ज्यादा है।

ब्याज दरें चेक करें 

  • 1 साल- 6.60%
  • 18 महीने- 6.65%
  • 2 साल- 6.70%
  • 3 साल- 6.75%
  • 5 साल 6.80%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews