ग्राहकों को झटका, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने घटाया FD पर ब्याज, 17 दिसंबर से नए रेट लागू

एचडीएफसी बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक साल से अधिक के मैच्योरिटी स्लैब पर 6% से ज्यादा रिटर्न मिलता है। नए रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
Bank FD rates

AI Generated Image

दिसंबर महीने में भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में (Bank FD Rates) बदलाव का सिलसिला जारी है। अब तक कई बैंक नए रेट लागू कर चुके हैं। इस लिस्ट अब एचडीएफसी बैंक भी शामिल हो चुका है। 17 दिसंबर से संशोधित दरें प्रभावी हो चुकी हैं। कस्टमर्स को 2.75% से लेकर 6.40% तक इंटरेस्ट मिल रहा है। बदलाव के बाद भी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.25% से लेकर 6.95% है। सीनियर सिटीजंस डिपॉजिट के लिए न्यूनतम टेन्योर एक साल है। बल्क डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसमें कस्टमर 3 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। समय-समय पर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते हैं। एचडीएफसी बैंक का यह कदम रेपो रेट में  संशोधन का परिणाम हो सकता है। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी बैंक ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

कितने दिन के निवेश पर मिलेगा कितना ब्याज?

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 18 महीने से लेकर 3 साल तक के सभी टेन्योर पर अधिकतम इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% है। वहीं 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.45% रिटर्न सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% रिटर्न मिल रहा है। 1 साल से लेकर 15 महीने से कम के टेन्योर पर बैंक 6.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.15% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.65% रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर-वाइज इंटरेस्ट रेट जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 2.75%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3.25%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4.25%
  • 61 से लेकर 89 दिन- 4.25%
  • 90 से लेकर 6 महीने तक- 4.25%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक- 5.50%
  • 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
  • एक साल से लेकर 15 महीने के कम-6.25%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.35%
  • 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम- 6.45%
  • 21 महीने से लेकर 2 साल तक- 6.45%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 2 साल 11 महीने से कम- 6.45%
  • 2 साल 11 महीने (35 महीने)- 6.45%
  • 2 साल 11 महीने 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.45%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने तक- 6.40%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.15%

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews