375 दिन के FD पर मिलेगा 7.25% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ चेक करें नए रेट 

IDFC फर्स्ट बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरों का ऐलान किया है। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट भी मिल रहा है। नए रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें बदलाव के बाद कितना रिटर्न मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

जुलाई में अब तक कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। इस सूची में IDFC फर्स्ट बैंक भी शामिल हो चुका है। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.25% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जाता है।

बदलाव के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को 25 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 375 दिन का स्पेशल टेन्योर भी उपलब्ध है। ग्राहकों को मंथली इंटरेस्ट पे आउट की सुविधा भी मिलती है। ध्यान रखें की ब्याज की अतिरिक्त ब्याज की सुविधा केवल रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस पर ही लागू होती है। एनआरई एफडी का न्यूनतम टेन्योर 1 साल है। सभी बैंक समय-समय पर एफडीसी इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 500 दिन से लेकर 3 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिल रहा है। 371 दिन से लेकर 499 दिन और 375 दिन के ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर बैंक 7% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.25% है। 5 साल के टैक्स सेवए डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज मिल रहा है। नए रेट 25 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी हैं।

सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

बैंक ने सेविंग्स अकाउंट डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। 3 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 लाख रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। 25 करोड़ रुपये से अधिक के अमाउन्ट के लिए इंटरेस्ट रेट 5% है।

टेन्योर वाइज एफडी की ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 29 दिन- 3.25%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल से लेकर 370 दिन- 6.50%
  • 371 दिन से लेकर 499 दिन- 7%
  • 500 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.25%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.75%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6%
  • 5 साल- 6.75%
  • 375 दिन- 7%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews