Hindi News

18 महीने के FD पर मिलेगा 8.75% रिटर्न, अब इस बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट प्रभावी, यहाँ करें चेक 

Published:
बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह कदम रेपो रेट में कटौती के बाद उठाया है। एक साल के टेन्योर पर 8% अधिक रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक दे रहा है।
18 महीने के FD पर मिलेगा 8.75% रिटर्न, अब इस बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट प्रभावी, यहाँ करें चेक 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में संशोधन किया है। नए रेट 21 फरवरी 2025 से प्रभावी हैं। बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 120 महीने के एफडी पर 3.75% से लेकर 8.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8.75% है।

एफडी को इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। बैंक इसमें रिटर्न की गारंटी का दावा भी करते हैं। ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। एफडी इंटरेस्ट रेपो रेट पर भी निर्भर करता है। फरवरी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद कई बैंकों फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इनमें उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए नई दरें लागू हैं।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न 

बैंक सबसे अधिक रिटर्न 18 महीने के एफडी पर दे रहा है। 18 महीने 1 दिन से लेकर 990 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.75% ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 12 महीने से लेकर 18 महीने से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.60% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें 

  • 7 से 29 दिन- 3.75%
  • 30 से 89 दिन- 4.25%
  • 90 से 180 दिन- 4.75%
  • 6 महीने से लेकर 12 महीने से कम- 7%
  • 12 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 8.10%
  • 18 महीने- 8.25%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 990 दिन- 7.75 प्रतिशत
  • 991 दिन से लेकर 60 महीने- 7.20%
  • 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने- 6.50%

कौन और कैसे उठा सकते हैं Fixed Deposit का लाभ?

ग्राहकों के लिए एफडी को सुविधाजनक बनाने के लिए कई सेवाएं दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। ग्राहक ऑनलाइन बिना बैंक ब्रांच जाए एफडी में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं निवेश के 6 महीने बाद प्रीमेच्योर विड्रोल करने पर किसी प्रकार का जुर्माना भी नहीं लगता। 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews