इस प्राइवेट बैंक ने मई में दूसरी बार किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक

सिटी यूनियन बैंक ने मई में दूसरी बार एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। कुछ टेन्योर के लिए इंटरेस्ट बढ़ाया गया है। नए रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें अब कितना रिटर्न मिल रहा है? 
Bank FD Rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के सिटी यूनियन बैंक ने दूसरी बार फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 29 मई से नई दरें लागू हो चुकी हैं। इससे पहले इंटरेस्ट रेट में 5 मई को बदलाव किया गया था। पहले बैंक जहां 7 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 4% से लेकर 7% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर करता था। अब उसे बढ़ाकर अधिकतम 7.25% कर दिया गया है। हालांकि न्यूनतम ब्याज अभी भी 4% है।

आरबीआई की एमपीसी बैठक 3 जून से शुरू होने वाली है। रेपो रेट में उतार-चढ़ाव का फैसला सेंट्रल बैंक लेगा। इससे पहले सिटी यूनियन बैंक ने एफडी को लेकर ऐसा कदम उठाया है। सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर

नई ब्याज दरें वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लागू होंगी। पहले 60 साल से लेकर 80 साल आयुवर्ग लोगों को अधिकतम 7.35% ब्याज मिलता था, जो बढ़कर 7.50% हो चुका है। बैंक 181 दिन से अधिक के सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 25 से 30 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज दे रहा है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजनस को अधिकतम 7.55% रिटर्न मिल रहा है। 5 साल के टैक्स सेवर डिपॉजिट पर यह सुविधा नहीं मिलती।

इतने दिन के एफडी पर अधिकतम रिटर्न 

बैंक ने कुछ नए टेन्योर भी शुरू किए गए हैं। 555 दिन के एफडी पर 7.25% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है, जो सबसे अधिक है। 444 दिन के टेन्योर पर 7.10% रिटर्न मिल रहा है। जबकि 445 दिन से लेकर 554 दिन का निवेश करने पर 7.15% ब्याज बैंक दे रहा है। 365 दिन से लेकर 443 दिन के टेन्योर पर 6.65% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.35 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 4.25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 5.75%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 6.25%
  • 365 दिन से लेकर 443 दिन- 6.65%
  • 444 दिन- 7.10%
  • 445 दिन से लेकर 554 दिन- 7.15%
  • 555 दिन- 7.20%
  • 556 दिन से लेकर 3 साल- 6.50%
  • 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.25%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews