
AI Generated Image
आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद भी कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिटि के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का डीसीबी बैंक भी शामिल है। 15 अगस्त को नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं । 3 करोड़ रूपये से कम का निवेश करने पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.75% और अधिकतम 7.20% ब्याज ऑफर कर रहा है।
60 साल से लेकर 70 साल के लोगों को कम से कम 4% और अधिकतम 7.70 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन यानी 70 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बैंक कम से कम 4% और 7.95% ब्याज मिल रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 120 महीने तक का निवेश कर सकते हैं।
नॉन-कोलेबल रिटेल डिपॉजिट के लिए भी नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। इसमें एक करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। हालांकि इसमें मैच्योरिटी से पहले विड्रॉल की अनुमति नहीं होती। 12 महीने से लेकर 60 महीने तक के मैच्योरिटी स्लैब का विकल्प मिलता है।
इतने दिन के निवेश पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
रेगुलर एफड़ी की बात करें तो सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 27 महीने से लेकर 28 महीने से कम और 60 महीने से अधिक और 61 महीने तक के टेन्योर पर मिल रहा है। 28 महीने से लेकर 60 महीने तक, 61 महीने के अधिक और 120 महीने तक और 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर बैंक 7% रिटर्न ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस से लेकर 50 बीपीएस तक एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। 6 महीने से अधिक की सभी टेन्योर पर 6% या इससे अधिक ब्याज ग्राहकों को मिल रहा है।
मैच्योरिटी के हिसाब से इन्टरेस्ट रेट
- 7 दिन से लेकर 45 दिन- 3.75%
- 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 4.75%
- 6 महीने से लेकर 10 महीने से कम- 6%
- 10 महीने से लेकर 12 महीने से कम- 6.50%
- 12 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.90%
- 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम- 7%
- 16 महीने से लेकर 27 महीने से कम- 6.90%
- 27 महीने से लेकर 28 महीने से कम- 6.20%
- 28 महीने से लेकर 60 महीने तक- 7%
- 60 महीने से अधिक और 61 महीने तक- 7.20%
- 61 महीने से अधिक और 120 महीने तक- 7%

