13 महीने के FD पर मिल रहा 7.25% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 5 सितंबर से नए रेट लागू 

सितंबर में एक और बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो अलग-अलग टेन्योर पर निर्भर करता है। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट भी मिल रहा है। अधिकतम ब्याज दर 7.35% है। 
bank fd rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के CSB बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स बैंक डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए  रेट 5 सितंबर से लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद बैंक डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 3 करोड़ रुपये से कमका निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 9 महीने से अधिक के सभी टेन्योर पर 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है।

निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करके इंटरेस्ट रेट को चेक करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय-समय पर विभिन्न वित्त कारकों को ध्यान में रखते हुए एफडी और सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। रेजिडेंट डॉमेस्टिक सेविंग डिपॉजिट पर बैंक 2.10% से लेकर 7.40% तक ब्याज ऑफर कर रहा है, जो अकाउंट में जमा अमाउंट पर निर्भर करता है।

वरिष्ठ नगररिकों को मिल रहा कितना ब्याज?

रेजिडेंट वरिष्ठ नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3% से लेकर 7.35% ब्याज मिल रहा है। टैक्स सेविंग डिपॉजिट पर बैंक जहां सामान्य नागरिकों को 5.75% ब्याज ऑफर कर रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6% है। इसकी अवधि 5 साल यानी 60 महीने होती है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 18 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज पर 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.35% है। जबकि 13 महीने और 18 महीने से अधिक को 30 महीने तक की दो अलग-अलग टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 120 महीने तक का निवेश एफडी में ग्राहक में कर सकते हैं।

सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 1 महीने से कम- 3%
  • 1 महीने से लेकर 3 महीने से कम- 3.50%
  • 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.75%
  • 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम- 5.25%
  • 9 महीने से लेकर 12 महीने से कम- 6%
  • 12 महीने से लेकर 13 महीने से कम- 5%
  • 13 महीने- 7%
  • 13 महीने से अधिक और 18 महीने से कम- 5.50%
  • 18 महीने- 7.10%
  • 18 महीने से अधिक और 30 महीने तक- 7%
  • 30 महीने से अधिक और 120 महीने तक- 5.75%
  • 60 महीने- 5.75%

सेविंग्स डिपॉजिट की ब्याज दरें 

एक लाख रुपये तक की डॉमेस्टिक सेविंग डिपॉजिट पर 2.10% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं 1 लाख रुपये से अधिक और 25 लाख रुपये तक के अमाउंट पर 2.50% ब्याज मिल रहा है। 25 लाख रुपये से अधिक और 50 लाख रुपये तक के अमाउंट के लिए ब्याज दर 3% है। 50 लाख रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की राशि पर 3.50% और 5 करोड़ रुपये से अधिक और 25 करोड़ रुपये तक की राशि पर 4.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 25 करोड़ रुपये से अधिक और 50 करोड़ रुपये तक की रकम पर 5%, 50 करोड़ रुपये से अधिक 100 करोड़ रुपये तक की रकम पर 5.50% और 100 करोड़ रुपये से अधिक और 300 करोड़ रुपये से कम की राशि पर 7% ब्याज मिल रहा है। 300 करोड़ रुपये से अधिक के अमाउंट पर बैंक 7.40% ब्याज दे रहा है।

यहाँ चेक करें एफडी और सेविंग्स डिपॉजिट की ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews