सरकारी बैंक की दो स्पेशल FD स्कीम, मिल रहा 7% से अधिक रिटर्न, ब्याज दरों में भी बदलाव, जानें डिटेल

बैंक ने बल्क एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो 13 जुलाई से लागू होंगे। दो स्पेशल स्कीम भी ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिकर ब्याज की सुविधा भी मिल रही है।  
Bank FD Rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। कॉलेबल और नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 13 जुलाई से लागू होंगे वाले हैं। इसमें ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की अनुमति होती है। बदलाव के बैंक बल्क डिपॉजिट पर 10 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3% से लेकर 620% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने पर अधिकतम 7% ब्याज मिल रहा हैं।

कॉलेबल बल्क एफडी में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। नॉन-कोलेबल एफडी का टेन्योर 46 दिन से लेकर 10 साल तक होता है। नॉन कॉलेबल बल्क डिपॉजिट में 3 करोड़ रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर बैंक 4.03 प्रतिशत से लेकर 6.23% ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने पर 7.10% ब्याज मिल रहा है।

ध्यान रखें कि सभी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है, जिसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है।

दो स्पेशल एफडी स्कीम उपलब्ध 

बैंक वर्तमान में दो स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है- 444 दिन और 555 दिन टेन्योर। जिसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। 444 दिन के एफडी में निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज मिल रहा है। नॉन कॉलेबल एफडी ऑप्शन चुनने पर 6.60% ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% रिटर्न बैंक दे रहा है।

555 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम के लिए सामान्य नागरिकों को कॉलेबल ऑप्शन चुनने पर 6.60% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10% है। नॉन-कोलेबल एफडी टेन्योर का ऑप्शन चुनने पर सामान्य नागरिकों को 6.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

रेगुलर एफडी के लिए ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
  • 180 दिन से लेकर 269 दिन- 5.25%
  • 270 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल से लेकर 1 साल 3 महीने तक- 6.25%
  • 444 दिन- 6.50%
  • 555 दिन- 6.60%
  • 1 साल 3 महीने से अधिक और 2 साल से कम- 6.25%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.25%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.50%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%

यहाँ चेक करें नए रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews