फ्लिपकार्ट यूजर्स के लिए अच्छी खबर, सेम डे होगी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी, इन शहरों में मिलेगी सर्विस, देखें लिस्ट

Flipkart Same Day Delivery Service

Flipkart Same Day Delivery Service: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट ने नई सुविधा शुरू की है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म का इस्तेमाल भारत में करीब 400 मिलियन लोग कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर “सेम डे डिलीवरी सर्विस” शुरू की गई है। इस फीचर के तहत यूजर्स जिस दिन प्रोडक्ट आर्डर करेंगे, उसी दिन प्रोडक्ट की डिलीवरी होगी। बता दें  कि ऐसी ही सुविधा फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध है।

फैशन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की होगी डिलीवरी

सेम डिलीवरी सर्विस कुछ चुनिंदा शहरों में फरवरी के महीने से शुरू हो जाएगी। फैशन, मोबाइल, ब्यूटी, लाइफस्टाइल, किताब इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंस जैसे प्रोडक्ट्स ऑर्डर के दिन ही ग्राहकों तक पहुंचाए जाएंगे।

इन शहरों में सर्विस शुरू

वर्तमान में फ्लिपकार्ट ने इस सुविधा को 20 शहरों में शुरू किया है। भविष्य में इसका विस्तार हो सकता है। इस लिस्ट में बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी, इंदौर, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, नागपुर, लुधियाना, मुंबई ,पटना, रायपुर, सिलीगुड़ी और विजयवाड़ा शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews