Hindi News

एक साल के FD पर मिलेगा 7% से ज्यादा ब्याज, ये 5 सरकारी बैंक हैं बेस्ट ऑप्शन, देखें पूरी लिस्ट 

Published:
कई सरकारी बैंक वर्तमान में एक साल के एफडी पर 7% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे बैंकों की लिस्ट इन्टरेस्ट रेट के साथ नीचे दी गई है। 
एक साल के FD पर मिलेगा 7% से ज्यादा ब्याज, ये 5 सरकारी बैंक हैं बेस्ट ऑप्शन, देखें पूरी लिस्ट 

Bank FD: पैसों की बचत शुरू करने के लिए दिवाली बेहतरीन मौका है। इस दौरान वित्तीय कंपनियां और बैंक कई ऑफर लाते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट मनी सेविंग का अच्छा विकल्प बन सकता है। एक बार पैसे जमा करके अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। यदि लंबे समय के लिए निवेश नहीं करना चाहते तो एक वर्ष की एफडी भी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।

ऐसे कई पब्लिक सेक्टर बैंक हैं जो एक वर्ष के डिपॉजिट पर 7% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। सरकारी बैंक में एफडी न सिर्फ बचत बल्कि सुरक्षित निवेश भी साबित हो सकती है। आइए जानें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य सरकारी बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहे हैं-

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक दे रहा कितना रिटर्न? (1 Year FD Interest Rate)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। यह बैंक वर्तमान में अपने 1 साल से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई सबसे ज्यादा रिटर्न 2 साल से लेकर 3 साल के कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है, सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7% है।

ये बैंक भी दे रहें 1 साल के एफडी पर बेहतरीन रिटर्न (Fixed Deposit) 

  • पंजाब नेशनल बैंक एक साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% ब्याज ऑफर कर रहा है।
  • बैंक ऑफ इंडिया सामान्य नागरिकों को 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज दे रहा है।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक साल से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.85% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% ब्याज दे रहा है।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी एक साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% इन्टरेस्ट दे रहा है।
  • केनरा बैंक भी सामान्य नागरिकों को 6.85% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% ब्याज ऑफर कर रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews