Gold Silver Price: फिर बढ़े सोने के भाव, चांदी में भी उछाल, जानिए 4 अगस्त का इंदौर-भोपाल समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव बढ़कर 1.43 लाख रुपए के आसपास पहुंच गया है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट 2.19 लाख रुपए पर दर्ज किया गया है।
gold latest rate

gold latest rate

​वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और क्रूड ऑयल की कीमतों के कारण वैश्विक कमोडिटी बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।  अमेरिका-ईरान के बीच जारी शांति वार्ता और कच्चे तेल के दाम में गिरावट का असर कीमतों धातुओं पर भी पड़ा है। घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार में 4 अगस्त 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

मंगलवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,19,090 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) पर 999 शुद्ध सोने की कीमत 1,42,560 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

अमेरिका-ईरान के बीच रणनीतिक घटनाक्रमों, डॉलर में उतार-चढ़ाव तथा भारतीय रुपये की चाल से सोने-चांदी की कीमतों को नया मोड़ मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व तनाव को लेकर शांति वार्ता की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड के दाम 83.74 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80.34 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किए गए हैं। कीमतें गिरने से महंगाई बढ़ने का खतरा भी टलता नजर आ रहा है।​

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के कमजोर होकर 99.98 के स्तर से नीचे आने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स गोल्ड और सिल्वर मजबूत हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर $4,112.40 प्रति औंस और चांदी $58.99 प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, जिससे भारत में आयातित वस्तुओं की लागत बढ़ती है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों को लेकर आने वाले संकेतों और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क है और उनका रुझान सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की तरफ बढ़ा है। निवेशकों की नजर इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी जॉब मार्केट आंकड़ों (ADP और नॉन-फार्म पेरोल) पर भी टिकी हुई है जो बुलियन मार्केट की अगली दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि एक बार में बड़ा निवेश करने के बजाय गिरावट पर धीरे-धीरे (SIP या सिस्टमैटिक तरीके से) सोना-चांदी में निवेश करें। जब तक अमेरिका-ईरान के बीच स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होती और डॉलर इंडेक्स एक निश्चित दिशा नहीं पकड़ता, तब तक कच्चे तेल और सोने-चांदी में सीमित दायरे में बड़ी अस्थिरता बनी रहेगी।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Gold Silver Rate)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,44,050 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,32, 050 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। 18 कैरेट का दाम 1,08,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,35,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,150 , 22 कैरेट का भाव 1,32,150 और 18 कैरेट का भाव 1,08,150 प्रति 10 ग्राम है।
    मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,35,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,35,000 रुपये बनी हुए है।

जरूरी बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews