Hindi News

Gold Silver Rate : आज भी सोना- चांदी दोनों में तेजी , खरीदने से पहले देख लें रेट

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
Gold Silver Rate : आज भी सोना- चांदी दोनों में तेजी , खरीदने से पहले देख लें रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार 21 जनवरी 2022 (21 January 2022) को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोना महंगी कीमत पर खुला। सोने की कीमत (Gold Rate) 10 रुपये प्रति दस ग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रही है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में उछाल देखा गया। चांदी 800 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे भाव पर ट्रेंड कर रही है। गौरतलब है कि गुरूवार को सोना 450 रुपये प्रति दस ग्राम महंगे भाव पर खुला था वहीँ चांदी 1400 रुपये महँगी थी।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (21January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,710
मुंबई सराफा बाजार 47,600
कोलकाता सराफा बाजार 47,810
चेन्नई सराफा बाजार 45,940

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (21 January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 52,050
मुंबई सराफा बाजार 49,600
कोलकाता सराफा बाजार 50,510
चेन्नई सराफा बाजार 50,120

ये भी पढ़ें – Jabalpur News : हाई कोर्ट में दिखने लगा तीसरी लहर का असर, 153 दिनों के बाद तीसरी बार बन्द हुई कोर्ट

चार महानगरों में चांदी का भाव (21 January 2022)

शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 65,400
मुंबई सराफा बाजार 65,400
कोलकाता सराफा बाजार 65,400
चेन्नई सराफा बाजार 69,300
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – MP School: राज्य शासन की तैयारी, 6वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार ने DA-DR में किया वृद्धि का ऐलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews