Hindi News

Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी लुढ़का, खरीदने का सुनहरा मौका

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी लुढ़का, खरीदने का सुनहरा मौका

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार 06 जनवरी 2022 (06 January 2022) को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई । सोना 10 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रहा है, वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में भी भारी गिरावट देखी गई।  चांदी 900 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (06 January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,290
मुंबई सराफा बाजार 47,070
कोलकाता सराफा बाजार 47,240
चेन्नई सराफा बाजार 45,170

 

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (06 January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,570
मुंबई सराफा बाजार 49,070
कोलकाता सराफा बाजार 49,940
चेन्नई सराफा बाजार 49,230

 

ये भी पढ़ें – कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटे में मिले 90,928 मरीज, केंद्र सरकार ने जारी की संशोधित गाइडलाइन

चार महानगरों में चांदी का भाव (06 January 2022)
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 61,400
मुंबई सराफा बाजार 61,400
कोलकाता सराफा बाजार 61,400
चेन्नई सराफा बाजार 65,400
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – राज्य शासन ने जारी किए निर्देश, एकमुश्त मिलेगा 2 महीने का मुफ्त राशन, लाखों लोगों को होगा लाभ

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – हॉटस्पॉट Indore में संक्रमण का विस्फोट, एक दिन में 512 पॉजिटिव, एक्टिव केस 1200 के पार

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews