Hindi News

Gold Silver Rate : सोने की कीमत में उछाल, चांदी पुराने रेट पर, जानिए ताजा भाव

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : सोने की कीमत में उछाल, चांदी पुराने रेट पर, जानिए ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मागलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते ह

सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी देखी गई, वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में गुरुवार के बंद भाव पर ट्रेंड कर रही थी।

शुक्रवार सुबह 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 45,960 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) 61,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें – MP High Court के नए जज बने पुरुषेन्द्र कौरव, आज करेंगे शपथ ग्रहण

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 45,960 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 45,910 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,310 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,130 रुपये प्रति दस ग्राम है।
चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 50,140 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 46,910 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49,010 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 48,140 रुपये प्रति दस ग्राम है।

ये भी पढ़ें – अजब गजब एमपी: चेक से रिश्वत लेते धराया अधिकारी, सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

चार महानगरों में चांदी का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 61,200 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 61,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 61,200 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 65,200 रुपये प्रति किलोग्राम है।
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – PM Kisan: किसानों के लिए गुड न्यूज, इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews