Hindi News

Gold Silver Rate Today : राहत भरी खबर, सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
Gold Silver Rate Today : राहत भरी खबर, सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 13 September 2023 : अगर आप आज बुधवार को सोना खरीदने की सोच रहे है तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि 11-12 सितंबर तक भावों के स्थिर रहने के बाद आज 13 सितंबर को सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज बुधवार को सोना करीब 390 रुपए नीचे आया है।वही चांदी की कीमत में 1000 गिरावट आई है ।राहत की बात ये है कि फिलहाल सोना 60 हजार तो चांदी 75 हजार से नीचे चल रही है।

सराफा बाजार में सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज बुधवार को सोने की कीमत में 390 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 54650 और 24 कैरेट के दाम 59600 पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver rate Today) का भाव 73500 रुपए चल रहा है ।

बड़े महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

आज बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 54,650/- रुपये, हैदराबाद, केरल, मुंबई सराफा बाजार में 54,500/- रुपये, पूणे, मैसूर, कोलकाता सराफा बाजार में 54,500/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 54,800/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

बड़े महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

अगर 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 59,600/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 59,450/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 59,450/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59,780/- रुपये ट्रेड कर रही है।

बड़े महानगरों में चांदी का भाव

आज बुधवार को चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है। जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो आज 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 73500/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 77,000/- रुपये है।

क्या होता है 22 और 24 कैरेट में अंतर

दरअसल, 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। वही 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews