RuPay क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, UPI इस्तेमाल पर नहीं लगेगा चार्ज, इतनी होगी लिमिट, जानें यहाँ

RuPay क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, UPI इस्तेमाल पर नहीं लगेगा चार्ज, इतनी होगी लिमिट, जानें यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में RuPay क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) को यूपीआई ने जोड़ने की मंजूरी दी थी। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आरबीआई ने निर्देशों के अंतर्गत एक नया सर्कुलर जारी दिया है। एनपीसीआई ने रुपे क्रेडिट यूजर्स के लिए राहत भरी घोषणा कर दी है। एनपीसीआई के मुताबिक अब रुपे क्रेडिट कार्ड धारकों को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए लेनदेन करने पर किसी प्रकार के चार्ज का नहीं करना होगा।

यह भी पढ़े…Sony का नया स्मार्टफोन मचाएगा धमाल, जल्द होगी इसकी पेशकश, मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ

रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने यूपीआई से रुपे क्रेडिट कार्ड को जोड़ने का फैसला ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को सभी तक पहुँचाने के लिए लिया था। अपने इसी उद्देश्य की तरफ एक और कदम क्रेडिट कार्ड के UPI ट्रैन्जैक्शन को सभी प्रकार के चार्ज से मुक्त करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद NPCI ने सर्कुलर जारी करते हुए इस बात की जारी शेयर की है। हालांकि इस प्रक्रिया के लिए एक लिमिट भी निर्धारित की गई। ट्रांजैक्शन की लिमिट 2000 रुपये तक रखी गई है। एनपीसीआई ने 4 अक्टूबर को एक सर्कुलर जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी।

यह भी पढ़े…दशहरा पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में आई ईंधन के दाम में गिरावट, जानें ताजा भाव

NPCI ने कहा की सभी प्रकार के ट्रांजैक्शन पर क्रेडिट कार्ड को सक्षम बनाने के लिए एप्स पर क्रेडिट कार्ड ऑनबोर्डिंग के दौरान डिवाइस बाइंडिंग और यूपीआई पिन सेटिंग प्रोसेस कस्टमर की अनुमति मानी जाएगी। ज़ीरो मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट इस कैटेगरी के लिए 2000 रुपये तक तय की गई है। बता दें एमटीआर प्रकार का चार्ज है। जिसका भुगतान कोई क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर बैंक ऑनलाइन लेन-देन के दौरान करता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews