Hindi News

इस सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, बढ़ाई खास FD स्कीम की डेडलाइन, ब्याज दरों भी किया संशोधन, देखें खबर 

Published:
सरकारी बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के एफडी पर 4% से लेकर 7.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिलेगा?
इस सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, बढ़ाई खास FD स्कीम की डेडलाइन, ब्याज दरों भी किया संशोधन, देखें खबर 

Bank FD: पब्लिक सेक्टर के पंजाब एंड सिंध बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। नए रेट 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हो चुके हैं। सरकारी बैंक ने अपने 4 खास एफडी स्कीम की डेडलाइन भी आगे बढ़ा दी है। अब ग्राहक इनमें 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक बैंक तीन करोड़ रुपये से कम के एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। हालांकि अतिरिक्त दरें 180 दिन या इससे अधिक के एफडी पर प्रभावी होंगे। एनआरई, एनआरई, कैपिटल गेन और बल्क डिपॉजिट के लिए यह दरें प्रभावी नहीं है।  कुछ खास एफडी स्कीम पर बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को 0.15% एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है।

स्पेशल एफडी के लिए इन्टरेस्ट रेट (Special FD Scheme)

पंजाब एंड सिंध बैंक ने 333 दिन, 444 दिन, 555 दिन, 777 दिन और 999 दिन के एफडी स्कीम की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। इन योजनाओं पर रेगुलर एफडी के तुलना में ज्यादा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 333 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7. 20%, 444 दिन के टेन्योर पर 7.30 प्रतिशत, 555 दिन पर 7.45%, 777 दिन के टेन्योर पर 7.25 प्रतिशत, 999 दिन के एफडी पर 6.65% और 999 दिन नॉन-कोलेबल एफडी पर 7 पॉइंट 40% ब्याज बैंक दे रहा है।

रेगुलर एफडी के ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 14 दिन- 4%
  • 15 से 30 दिन- 4%
  • 31 से 45 दिन- 4.25%
  • 46 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 120 दिन- 4.50%
  • 121 से 150 दिन- 4.75%
  • 151 दिन से लेकर 179 दिन- 6%
  • 180 दिन से लेकर 269 दिन- 6.25%
  • 270 दिन से लेकर 332 दिन- 5.50%
  • 333 दिन- 7.20%
  • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल- 6.30%
  • 1 साल से अधिक और 443 दिन तक- 6%
  •  444 दिन- 7.30%
  • 445 दिन से लेकर 554 दिन- 6%
  • 555 दिन (कॉलेबल)- 7.45%
  • 555 दिन (नॉन कॉलेबल)- 7.50%
  • 556 दिन से लेकर 22 महीने से कम- 6%
  • 22 महीने (पीएसपी ग्रीन डिपॉजिट)- 7%
  • 22 महीने से अधिक और 2 साल से कम- 6%
  • 2 साल से लेकर 776 दिन- 6.30%
  • 777 दिन- 7.25%
  • 778 दिन से लेकर 998 दिन- 6.30%
  • 999 दिन (कॉलेबल)- 6.65%
  • 999 दिन (नॉन-कोलेबल)- 7.40%
  • 1000 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
  • 3 साल से लेकर 44 महीने से कम- 6%
  • 44 महीने (पीएसबी ग्रीन अर्थ)- 6.75%
  • 44 महीने से अधिक और 5 साल तक- 6%
  • 5 साल से अधिक और 66 महीने से कम- 6.25%
  • 66 महीने (पीएसबी ग्रीन अर्थ)- 6.45%
  • 66 दिन से अधिक और 10 साल तक- 6.25%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews