Government Schemes: इन 4 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने अकाउंट में आएंगे पैसे

Government Schemes: इन 4 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने अकाउंट में आएंगे पैसे

Government Schemes For Monthly Income: मासिक आय हर इंसान की जरूरत होती है। चाहे वो कम हो या ज्यादा। भारत सरकार कई योजनाएं चलाती हैं। जिसका लाभ उठा कर नागरिक मंथली इनकम का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप भी ऐसे प्रोग्राम की तलाश में हैं, जिससे हर महीने आपको कमाई होती रहे। तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। हम आपको उन योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सुरक्षित निवेश के विकल्प के साथ-साथ अच्छा-खासा मुनाफा भी होता है।

लॉंग-टर्म गवर्नमेंट बॉन्ड्स

मंथली इनकम के लिए Government Bond बहुत अच्छा ऑप्शन माना जाता है। भारत सरकार विभिन्न प्रकार के बॉन्ड की सेवाएं उपलब्ध करवाती है। इस लिस्ट में सॉव्रिन गोल्ड बॉन्ड, इंफ्लेशन इंडेक्स्ड बॉन्ड, 7.75% GOI  सेविंग्स बॉन्ड और ज़ीरो कूपन बॉन्ड शामिल हैं।

सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम

भारत सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिए यह योजना चलाती है। इस योजना के तहत सुरक्षित रिटर्न और शानदार ब्याज का ऑप्शन मिलता है। 60 साल से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय व्यक्ति इस स्कीम का लाभ उठाया सकता है। योजना के तहत वरिष्ट नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक निर्धारित राशि प्रदान की जाती है। 1000 रुपये से इसके लिए अकाउंट खुलवाया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

यह भी खास सरकारी योजनाओं में एक है। 5 सालों में स्कीम मैच्योर हो जाती है, जिसके बाद निवेशकों के अकाउंट में हर महीने एक फिक्स्ड अमाउन्ट आता है। मंथली इनकम स्कीम में 6.7 फीसदी का ब्याज मिलता है। अधिकतम निवेश की सीमा 4.5 लाख रुपये होती है। जॉइन्ट अकाउंट भी योजना के लिए खुलवाया जा सकता है।

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना

यह भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इंशयुरेन्स पॉलिसी-कम-पेंशन स्कीम है। एलआईसी इस स्कीम की सुविधा उपलब्ध करवाती है। सलाना 7.40 फीसदी का रिटर्न मिलता है। पॉलिसिधारकों को 10 सालों तक हर महीने एक निर्धारित राशि प्रदान की जाती है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews