निवेशकों के लिए शानदार खबर! प्रसिद्ध VFX कंपनी ला रही अपना आईपीओ, 18 दिसंबर को ओपन होगा

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आपके लिए यह एक शानदार खबर हो सकती है। दरअसल मुंबई के प्रसिद्ध VFX कंपनी अब अपना आईपीओ लाने के लिए तैयार हो चुकी है। यह आईपीओ 18 दिसंबर को ओपन होगा और 20 दिसंबर तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे।
निवेशकों के लिए शानदार खबर! प्रसिद्ध VFX कंपनी ला रही अपना आईपीओ, 18 दिसंबर को ओपन होगा

शेयर निवेशकों के लिए शानदार खबर है। दरअसल मुंबई की VFX कंपनी Identical Brains Studios अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी अपना आईपीओ 18 दिसंबर को ओपन करने जा रही है। जिसके चलते 20 दिसंबर तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। बता दें कि कंपनी आईपीओ के जरिए कुल 20 करोड रुपए जुटाने की कोशिश कर रही है। वहीं इसके फेस वैल्यू पर नजर डाली जाए तो यह कुल 36.94 लाख इक्विटी शेयर जारी करने वाली है। जिसकी फेस वैल्यू ₹10 है। NSE Emerge द्वारा इस आईपीओ को मंजूरी मिल चुकी है।

ऐसे मैं यह निवेशको के लिए शानदार मौका होने वाला है। ₹10 वाले इस फेस वैल्यू वाले शेयर पर निवेशक जमकर भरोसा जाता सकते हैं। कंपनी VFX का काम करती है। जिसके चलते अपने बिस्तार के लिए कंपनी आईपीओ ला रही है।

क्यों ला रही कंपनी अपना आईपीओ

दरअसल बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट की माने तो कंपनी आईपीओ से प्राप्त होने वाले रुपयों का इस्तेमाल कई तरह के काम में कर सकती है। इसमें सबसे बड़ा काम मुंबई अंधेरी स्थित अपने ऑफिस और स्टूडियो को विकसित करना है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में अपनी ब्रांच भी कंपनी खोल सकती है। अपने स्टूडियो को हाईटेक बनाने के लिए भी कंपनी आईपीओ पर विचार कर रही है। इन कामों को देखते हुए आईडेंटिकल ब्रायन स्टूडियो ने आईपीओ लाने का विचार किया। अब 18 दिसंबर को आईपीओ लाया जाएगा। 22 दिसंबर को शेयर अलॉट किए जाएंगे।

क्या काम करती है कंपनी

कंपनी के काम पर नजर डाली जाए तो कंपनी वेब सीरीज, टीवी सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और एड्स के लिए बीएफएक्स प्रोवाइड करने का काम करती है। आज के समय में VFX का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनी अपना विस्तार करने का सोच रही है। कंपनी के क्लाइंट्स पर नजर डालें तो इनमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टूडियो और कंटेंट प्रोड्यूसर शामिल है। वही अपने आईपीओ के लिए आईडेंटिकल ब्रांच स्टूडियो ने इस Socradamus Capital को लीड मैनेजर नियुक्त किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews