12 फरवरी को ओपन होगा हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ, यहां जानिए कितना करना होगा मिनमम निवेश!

12 फरवरी को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ बाजार में ओपन होगा। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि इसके लिए आपको न्यूनतम कितने रुपए का निवेश करना होगा।
Lenskart रख सकती है भारतीय शेयर बाजार में कदम, 1 बिलियन डॉलर के करीब का हो सकता है IPO!

आगामी सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। दरअसल, 12 फरवरी को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ ओपन होगा। इस आईपीओ में निवेशक 14 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे, जबकि कंपनी के शेयर 19 फरवरी को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कंपनी इस आईपीओ के जरिए 8,750 करोड़ रुपए जुटाने का प्रयास कर रही है। अगर आप भी आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

यहां जानिए महत्वपूर्ण तारीखें

इस आईपीओ की महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डालें, तो कंपनी का आईपीओ 12 फरवरी को ओपन होगा, जिसमें तीन दिन तक निवेशक निवेश कर सकेंगे। 14 फरवरी को यह आईपीओ क्लोज हो जाएगा। 17 फरवरी को निवेशकों को शेयर्स अलॉट किए जाएंगे, जबकि 18 फरवरी को उन निवेशकों को रिफंड किया जाएगा, जिन्हें शेयर्स अलॉट नहीं हुए हैं। वहीं, 18 फरवरी को ही निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर्स क्रेडिट कर दिए जाएंगे। 19 फरवरी को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

कितना करना होगा मिनिमम निवेश?

अगर आप भी इस आईपीओ में इन्वेस्ट करने का विचार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 708 रुपए तय किया है। रिटेल निवेशक न्यूनतम एक लॉट यानी 21 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 14,868 रुपए का निवेश करना होगा, जबकि रिटेल इन्वेस्टर अधिकतम 13 लॉट यानी 273 शेयर्स के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 1,93,284 रुपए का निवेश करना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews