Hindi News

PAN Card में बदलना है फोटो या करना है कोई करेक्शन? ये है आसान प्रक्रिया, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

Written by:Pooja Khodani
Published:
PAN कार्ड सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आपकी आधिकारिक पहचान भी है। बैंकिंग, टैक्स से जुड़े काम या कोई वित्तीय लेन-देन हो, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। यह एक दस डिजिट का नंबर होता है जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है।
PAN Card में बदलना है फोटो या करना है कोई करेक्शन? ये है आसान प्रक्रिया, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

PAN Card : भारत के नागरिकों के पास राशन कार्ड ड्राईविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के अलावा भी बहुत से दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है, इनमें एक पैन कार्ड भी शामिल है।इसका उपयोग बैंकिंग, आयकर रिटर्न फाइलिंग, और अन्य वित्तीय लेन-देन में किया जाता है।पैन कार्ड एक भौतिक कार्ड है जिसमें आपका पैन के साथ-साथ नाम, जन्म तिथि, पिता या पति या पत्नी का नाम और फोटो होता है।

PAN Card परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number- PAN) एक दस डिजिट का नंबर होता है जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। इस पर हमारा नाम अंकित होता है और इसका सही होना अत्यंत ही आवश्यक ।अगर आपके पैन कार्ड में फोटो या मोबाईल नंबर, नाम, एड्रेस कुछ भी  बदलना है तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप बस कुछ साधारण से स्टेप्स फॉलो करके बदलाव कर सकते है। आईए जानते है क्या है पूरी प्रक्रिया……….

पैन कार्ड की फोटो कैसे बदलें?

  • NSDL की वेबसाइट (https://www.tin-nsdl.com/) या UTIITSL (https://www.PAN.utiitsl.com/) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर पैन कार्ड करेक्शन/अपडेट का विकल्प चुनें। करेक्शन फॉर्म सेलेक्ट करें।
  • ऑनलाइन करेक्शन फॉर्म (भारतीय नागरिकों के लिए फॉर्म 49A) तक पहुंचने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां बताएं कि आप मौजूदा पैन कार्ड जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं.
    अब यहां अपनी डिटेल भरें।
  • अपना पैन नंबर, नाम और जन्म तिथि जैसी जानकारी दें।करेक्शन के लिए स्पेसिफिक फील्ड चुनें, जिसमें फोटो मिसमैच का विकल्प भी शामिल है,नई फोटो अपलोड करें।
  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की फ़ोटो (4.5 सेमी x 3.5 सेमी) को JPEG फॉर्मेट में स्कैन करें।
  • सुनिश्चित करें कि फाइल का साइज 4KB और 300KB के बीच हो ताकि इसे सफलतापूर्वक अपलोड किया जा सके। स्कैन की गई इमेज को निर्दिष्ट सेक्शन में अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें और पेमेंट के बाद 15 अंकों का एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा।इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • फिजिकल डॉक्युमेंट्स भेजने की जरूरत (अगर मांगे जाएं) ।
  • कुछ मामलों में आवेदन की हार्ड कॉपी NSDL या UTIITSL के दफ्तर भेजनी पड़ सकती है।दो पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और फोटो पर (चेहरे पर नहीं) साइन करें।

ऑनलाइन पैन कार्ड में कोई करेक्शन?

  • ऑनलाइन पैन कार्ड करेक्शन के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना और कहीं जाने की जरूरत पड़ेगी।
  • इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट (www.incometaxindia.gov.in) पर जाएं।
  • अपना पैन नंबर डालें और लॉग-इन करें, ये करने के बाद पैन कार्ड करेक्शन का ऑप्शन सलेक्ट करें।
  • अब स्क्रीन पर जो- जो डिटेल्स मांगी जा रही है वो सब भरते जाएं, इसके अलावा मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • ये करने के बाद फॉर्म सबमिट करें इसके लिए आपको लगभग 106 रुपये करेक्शन फीस भरनी होगी।
  • फीस भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें, सबमिट पर क्लिक करने के बाद रिसिप्ट आ जाएगी।
  • रिसिप्ट पर दिए गए नंबर के जरिए आप ट्रैक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका पैन कार्ड कहां और और कब तक आएगा. इसके अलावा आप चाहें तो NSDL e-Gov पोर्टल पर जाकर भी पैन कार्ड में करेक्शन करवा सकते हैं।

ऑफलाइन पैन कार्ड में करेक्शन

अपने घर के पास वाले पैन सर्विस ऑफिस जाकर आपको पैन कार्ड में करेक्शन के लिए एक फॉर्म भरना है।फॉर्म भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स को उस फॉर्म से अटैच करें। सही से डॉक्यूमेंट सही से अटैच करने के बाद फॉर्म जमा कर दें। बस इसके बाद कुछ दिन में आपके घर पर अपडेटेड पैन कार्ड डिलीवर हो जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

  • पैन कार्ड में करेक्शन करवाने के लिए आपको पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
  • एड्रेस प्रूफ के तौर पर बिजली बिल, पानी बिल, प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स, आधार कार्ड दे सकते है।
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र के तौर पर मैट्रिकुलेशन मार्कशीट, वास सर्टिफिकेट मतदाता पहचान पत्र, इनमें से कोई दस्तावेज लगा सकते है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews