भूल गए है Aadhaar Card से कौन सा मोबाईल नंबर है Link ? अपडेट करना चाहते है नया नंबर? जानें स्टेप बाय स्टेप सरल प्रोसेस

अगर आपके आधार से आपका मोबाइल लिंक्ड नहीं है या आप ऑनलाइन विकल्प इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो आधार नामांकन केंद्र जाकर अपना आधार कार्ड का प्रिंट आउट हासिल कर सकते हैं।
Aadhar Card Rules

Aadhaar Update 2024 : आधार कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है या सिम बंद हो गई है या कोई और कारण है और आपको याद नहीं है कि आपके आधार कार्ड से कौन सा नंबर लिंक है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से आधार कार्ड होल्डर को ईमेल और मोबाइल नंबर वेरिफाई करने की सुविधा दी जाती है।

आप अपने फोन से ही ऑनलाइन आधार से लिंक मोबाइल नंबर का पता लगा सकते हैं।ध्यान रहे अगर आपके आधार से आपका मोबाइल लिंक्ड नहीं है या आप ऑनलाइन विकल्प इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो आधार नामांकन केंद्र जाकर अपना आधार कार्ड का प्रिंट आउट हासिल कर सकते हैं।इसके साथ ही अगर आपने कोई नया नंबर लिया है और आप  आधार कार्ड में लिंक कराना चाहते हैं तो भी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।वही आपका आधार कार्ड 5 या 10 साल पुराना है तो आप दिसंबर 2024 तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं।

जानें आधार से कौन सा मोबाईल नंबर है लिंक?

  • सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • अब सबसे ऊपर टॉप बार में My Aadhaar पर क्लिक करना होगा।
    अब Aadhaar Services के ठीक नीचे Verify Email/Mobile Number पर क्लिक करना होगा।
  • अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा एंटर कर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आपके द्वारा एंटर किया गया नंबर आधार से लिंक्ड हुआ तो स्क्रीन पर इसकी जानकारी नजर आएगी।
  • UIDAI की ओर से The mobile number you have entered is already verified with our records मैसेज शो होगा।
  • अगर आपके द्वारा एंटर किया गया नंबर आधार से लिंक्ड न हुआ तो The mobile number you have entered does not match with our records मैसेज नजर आएगा।
  • इस तरह आप अपने पास मौजूद नंबर्स की डिटेल्स बारी-बारी से एंटर कर चेक कर सकते हैं।

आधार कार्ड में कैसे मोबाईल नंबर करें चेंज?

  • सबसे पहले अपने घर के पास किसी भी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं।
  • आधार में कुछ भी अपडेट करने के लिए एक करेक्शन फार्म भरें।
  •  आधार एग्जीक्यूटिव के पास फार्म भरकर जमा करें।
  • अपना बायोमेट्रिक प्रदान करके अपनी सभी डिटेल्स को प्रमाणित करें।
  • इसके लिए आपको 50 रुपये का भुगतान भी करना होगा।
  • अब आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी, जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) होगा।
  • इस स्लिप के जरिए आप अपनी रिक्वेस्ट के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
  • कुछ ही दिनों के बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

क्या है आधार कार्ड

  • भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है।
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा यह जारी किया जाता है।
  • यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है।
  • ये पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है, इससे यह अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • इसका उपयोग पैन डिटेल अपडेट करने या जीएसटी रिटर्न दाखिल करने जैसे कार्यों में भी किया जाता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews