ICICI बैंक ने शुरू की खास सुविधा, घर बैठकर भारतीय खुलवा पाएंगे विदेश में खाता, जानें डिटेल्स

ICICI बैंक ने शुरू की खास सुविधा, घर बैठकर भारतीय खुलवा पाएंगे विदेश में खाता, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के जाने-माने प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने भारतीय विद्यार्थियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा के जरिए भारतीय देश में रहते हुए ब्रिटेन में खाता खुलवा सकते हैं। यदि आपका कोई फैमिली मेम्बर ब्रिटेन में पढ़ाई करने की तैयारी कर रहा है या फिर वहाँ पढ़ रहा है और आपको वहाँ उसका खाता होने की चिंता है, तो आपकी यह परेशानी आईसीआईसीआई बैंक की इस सुविधा से खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़े…रीयल एस्‍टेट कारोबार में रौनक, पिछले साल के मुकाबले इस साल इतने करोड़ का हुआ सौदा

आईसीआईसीआई ने होमविंटेज अकाउंट की सुविधा शुरू की है। भारतीय छात्र ऑनलाइन या फिर आईसीआईसीआई बैंक UK iMobile app के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए आवेदन आप भारत या ब्रिटेन कहीं भी रहकर करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक में भागादौड़ी नहीं करनी पड़ेगी। बैंक की यह डिजिटल सुविधा 24×7 उपलब्ध रहेगी। साथ ही इसके जरिए छात्र इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा भी शुरू के सकते हैं और डेबिट कार्ड भी एक्टिव करवा सकते हैं। अपनी मर्जी और सुविधा के हिसाब से छात्र ब्रिटेन या भारत दोनों में से किसी में एड्रेस पर डेबिट कार्ड मँगवा सकते हैं।

यह भी पढ़े…Gold Silver Rate : दशहरे पर आज भी सोना चांदी में तेजी, देखें 10 ग्राम सोने का भाव

होमविंटेज अकाउंट की सुविधा लेने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना  जरूरी होता है। आईसीआईसीआई बैंक के यूके कंपनी आईसीआईसीआई बैंक यूके पीएलसी ने होम विंटेज की यह सुविधा छात्रों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरत को ध्यान में रखते शुरू किया है। भारतीय अपना होमविंटेज अकाउंट खोलने के लिए http://www.icicibank.co.uk पर जाकर ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews