पोस्ट ऑफिस के अकाउंट होल्डर्स के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च से पहले पूरा करें ये काम, वरना खाता हो सकता है बंद

पोस्ट ऑफिस के अकाउंट होल्डर्स के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च से पहले पूरा करें ये काम, वरना खाता हो सकता है बंद

Post Office Account: इंडिया पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को कई सुविधाएं देता है। यदि आपका भी डाकघर में अकाउंट है तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। खाताधारकों को अपना मोबाइल नंबर अंकित करवाना होगा। जिसके लिए 31  मार्च 2023 तक की तारीख तय की गई है। ऐसा ना करने पर आप अपने अकाउंट से पैसे भी नहीं निकाल पाएंगे।

देश के अलग-अलग डाकघर के ब्रांच में लोग केवल प्रमाण पत्र या पहचान पत्र देकर ही अपना बजत खाता खुलवा लेते थे। जिसके बाद 2020 में आधार को अनिवार्य किया गया। अब मोबाइल नंबर और आउए ईमेल की जानकारी देना भी जरूरी हो गया है। इसके तहत ग्राहकों को कई सुविधाओ का लाभ भी होगा। इसके लिए पोस्ट ऑफ़िक से ओर से अलग-अलग तरीके से यह सूचना भी मिलनी शुरू भी हो गई है। इसलिए यदि आपके अब तक अपना फोन नंबर अंकित नहीं कीयय है तो अप्रैल से पहले यह काम निपटा लें।

डाकघर ने यह कदम खाताधारकों की सुरक्षा देखते हुए उठाया है। लगातार ठगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए एसएमएस की व्यवस्था की गई है। ऐसा करने पर ग्राहकों को एटीएम की सुविधा भी दी जाएगी। लेन-देन पर एसएमएस भी मिलेगा। साथ ही ई-बैंकिंग की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews