जुलाई में निपटा लें पैसों से जुड़े ये 3 काम, वरना बाद में होगा नुकसान, भरना पड़ेगा जुर्माना

जुलाई में निपटा लें पैसों से जुड़े ये 3 काम, वरना बाद में होगा नुकसान, भरना पड़ेगा जुर्माना

Important Tasks To Be Done In July: जुलाई माह के साथ-साथ नई तिमाही की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने पैसों से जुड़े कई कामों को पूरा करने की डेडलाइन है। जिसमें आईटीआर फाइल, आधार-पैन लिंकिंग, स्मॉल सेविंग स्कीम और ईपीएफओ हाई पेंशन के लिए आवेदन भी शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

EPFO उच्च पेंशन के लिए करें आवेदन

यदि आप भी ईपीएफओ उच्च पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द आवेदन करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। इससे पहले 20 जून तक हाई पेंशन के लिए अप्लाइ करने की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया।

आईटीआर फाइल करें

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। जुलाई के बाद आईटीआर फाइल करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

पैन-आधार लिंक करें

30 जून को को पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की डेडलाइन समाप्त हो चुकी है। इन भी यूजर्स का पैन कार्ड निष्क्रिय हो चुका है, वो लोग 1000 रुपये का जुर्माना देकर दोनों दस्तावेजों को लिंक करवा सकते हैं। जिसके बाद 30 दिनों के अंदर अपना पैन कार्ड एक्टिव हो जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews