आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी में लाल निशान में लौटा कारोबार, यहां जानिए बाकी शेयरों का हाल

आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार में तेजी नजर आ रही है। आज सुबह 10:16 पर सेंसेक्स में 13 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 81438 के स्तर पर देखा गया, जबकि निफ़्टी सुबह 10:17 पर दो अंकों की गिरावट के चलते 24971 के स्तर पर देखा गया।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला, पढ़ें खबर

__indian stock market

आज भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स में आज 100 अंकों का उछाल देखने को मिला है, जिसके चलते कारोबार 81550 के स्तर पर देखा गया है, जबकि निफ्टी में भी आज 30 अंकों की बढ़त देखी जा रही है, जिसके चलते कारोबार 25000 के स्तर पर नजर आया है। आज आईटी और बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आ रही है, जबकि एनर्जी और एफएमसीजी सेक्टर में आज बढ़त देखने को मिल रही है।

आज के कारोबार पर नजर डाली जाए तो सेंसेक्स के 30 शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान 20 में तेजी देखने को मिली, जबकि 10 में गिरावट का दौर दिखाई दिया। वहीं निफ्टी पर नजर डाली जाए तो निफ्टी के ज्यादातर शेयर आज हरे निशान में लौटे हैं, जबकि कुछ शेयर बाजार को नीचे खींचने का काम कर रहे हैं। आज स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्की तेजी नजर आ रही है।

एशियाई कारोबार में मिलाजुला कारोबार

एशियाई कारोबार पर नजर डाली जाए तो चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज 0.82 प्रतिशत की तेजी के चलते कारोबार 3843 के स्तर पर देखा गया है, जबकि जापान के निक्केई में आज 0.99 प्रतिशत की तेजी के चलते कारोबार 44271 पर देखा गया है। इसके अलावा कोरिया के कॉस्पी में आज 0.19 प्रतिशत की तेजी के चलते कारोबार 3320 के स्तर पर नजर आया है। आज हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.59 प्रतिशत की गिरावट के चलते कारोबार 26045 के स्तर पर दिखाई दिया है। इससे पहले 10 सितंबर को अमेरिका के डॉव जोंस में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ था। डॉव जोंस 0.48 प्रतिशत की गिरावट लेकर 45490 के स्तर पर बंद हुआ था।

बीते दिन थी बाजार में तेजी

दरअसल, इससे पहले 10 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में भी कारोबार तेजी के साथ बंद हुआ था। बीते दिन सेंसेक्स में 324 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 81425 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में भी 105 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 24973 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन बीएसई स्मॉलकैप में कारोबार 381 अंकों का उछाल लेकर 53406 के स्तर पर, तो वहीं बीएसई मिडकैप में 382 अंकों का उछाल लेकर कारोबार 46080 के स्तर पर बंद हुआ था। भेल, विप्रो और सेल टेक में बीते दिन शानदार तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews