31 दिसंबर को इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का आईपीओ होगा ओपन, जानिए कितना पैसा कर सकेंगे इन्वेस्ट?

31 दिसंबर मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। दरअसल इस दिन इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का आईपीओ ओपन होने वाला है। चलिए जानते हैं इस आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी।
31 दिसंबर को इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का आईपीओ होगा ओपन, जानिए कितना पैसा कर सकेंगे इन्वेस्ट?

31 दिसंबर का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद शानदार होने वाला है। दरअसल इस दिन इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का आईपीओ बाजार में आने वाला है। इस आईपीओ के लिए निवेशक 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। बता दें कि इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड इस आईपीओ के जरिए 260.15 करोड रुपए जुटाने का प्रयास कर रही है।

इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड इस आईपीओ के जरिए 86 लाख फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है, जिनकी कुल कीमत 184.90 करोड रुपए है। कंपनी के मौजूदा निवेशक 35 लाख शेयर बेच रहे हैं।

7 जनवरी को बाजार में लिस्ट होंगे शेयर

दरअसल इस कंपनी का आईपीओ 31 दिसंबर को ओपन होगा। इस आईपीओ में निवेशक 2 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। वहीं 3 जनवरी को कंपनी के शेयर्स अलॉट किए जाएंगे, जबकि 6 जनवरी को निवेशकों को रिफंड किया जाएगा। बता दें कि यह रिफंड उन निवेशकों को किया जाएगा जिन निवेशकों को शेयर आलोट नहीं हुए हैं। वहीं 6 जनवरी को ही डिमैट अकाउंट में शेयर्स क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं कंपनी के शेयर 7 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कितना पैसा कर सकते हैं इन्वेस्ट?

यदि आप भी इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि इसमें निवेशकों को मिनिमम 14,835 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 204-215 रुपए तय किया है। निवेशक 69 शेयर यानी एक लौट के लिए मिनिमम बिडिंग कर पाएंगे। यदि आप अपर प्राइस से बिडिंग करते हैं, तो यह कीमत 14,835 हो जाती है। इस शेयर में मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट ₹1,92,855 रूपए का किया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews