13 मार्च को खुलेगा Global Surfaces और Labelkraft Technologies का IPO, इतनी है प्राइस बैंड, जानें डिटेल्स

13 मार्च को खुलेगा Global Surfaces और Labelkraft Technologies का IPO, इतनी है प्राइस बैंड, जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: 13 मार्च यानि कल दो कंपनियां अपना आईपीओ खोलने की तैयारी में हैं। Global Surfaces और Labelkraft Technologies दोनों ही कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग कल लाने जा रही हैं। 15 मार्च को दोनों क्लोज भी हो जाएंगे। साथ ही इनकी लिस्टिंग भी एक दिन ही होगी। प्राइस बैंड, इश्यू साइज़ और जानकारी भी सामने आ चुकी है। ग्लोबल सर्फेसेस नैचुरल स्टोन्स और इंजीनियरिंग Quartz का कारोबर करता है । वहीं लेबलक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड बार कोड सोल्यूशन्स प्रदान करता है।

ग्लोबल सर्फेसेस लिमिटेड आईपीओ

ग्लोबल सर्फेसेस लिमिटेड आईपीओ का इश्यू साइज़ 159.98 करोड़ रुपये हैं। 11,070,000 शेयरों की पेशकश की जाएगी। फ्रेश इश्यू के तौर पर 8,520,000 शेयरों को पेश किया जाएगा। वहीं ऑफर फॉर सेल के लिए 2,550,000 शेयरों को जारी किया जाएगा। निवेशक 14 लॉट्स की बोली लगा पाएंगे। जिसमें 196,000 रुपये के 1400 शेयरों को शामिल किया गया है। इसकी प्राइस बैंड 133 रुपये से लेकर 140 रुपये हैं।

लेबलक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज आईपीओ

एडिशनल प्लांट्स और मशीनरी को इंस्टॉल करने के लिए आईपीओ लेकर आया है। इससे कलेक्ट हुए फंड का इस्तेमाल इश्यू के खर्चों के लिए भी होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 55 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू साइज़ 4.75 करोड़ रुपये हैं। कुल 864,000 शेयरों को जारी किया जाएगा। निवेशक 1 लॉट की बोली लगा पाएंगे। जिसमें 2000 शेयरों को को शामिल किया है गया है, जिसका अमाउन्ट 110,00 रुपये है। कंपनी के प्रोमोटर रंजीत कुमार हैं।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews