कुछ दिनों में खुलेगा इस कंपनी का IPO, 4326 करोड़ रुपये है इश्यू साइज, इतनी है प्राइस बैंड, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: यदि आप ग्रे मार्केट में रुचि रखते हैं और निवेश करने की इच्छा रखते हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है। मैनकाइन्ड फार्मा लिमिटेड (Mankind Pharma Limited) जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खुलने वाली है। कुल 40,058,844 शेयरों को जारी किया जाएगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 4,326.36 करोड़ रूपये जुटाने का टारगेट रखती है।

25 अप्रैल को मैनकाइन्ड फार्मा लिमिटेड का इश्यू जारी होगी। निवेशकों को 27 अप्रैल तक दांव खेलने का मौका मिलेगा। इसकी लिस्टिंग 8 मई को होगी। इश्यू का प्राइस बैंड 1026 रुपये से लेकर 1080 रुपये तक है। फेस वालुए 1 रुपये प्रति शेयर है। शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तौर पर जारी किया जाएगा। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी। आईपीओ की लॉट साइज़ 13 शेयर्स हैं।

इश्यू के प्रोमोटर्स रमेश जुनेजा, राजीव जुनेजा, रमेश जुनेजा फैमिली ट्रस्ट, शीतल अरोड़ा, राजीव जुनेजा फैमिली ट्रस्ट और प्रेम शीतल फैमिली ट्रस्ट हैं। Kfin टेक्नोलॉजिस लिमिटेड आईपीओ के रजिस्ट्रार है।

बात कंपनी की करें तो मैनकाइन्ड फार्मा लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1991 को हुई थी। यह कंपनी विभिन्न तीव्र, पुरानी बीमारियों और अन्य उपभोक्ता हेल्थकेयर प्रॉडक्ट्स फार्मास्यूटिकल्स फॉर्म्यूलेशन्स का उत्पादन और कारोबार करती है। इसके कुल 36 ब्रांड्स हैं। साथ ही इसके पास चिकित्सक प्रतिनिधियों का सबसे बड़ा वितरण नेटवर्क है। वित्तवर्ष 2022 में कंपनी का घरेलू सेल्स 4वें स्थान पर था और करीब 80% डॉक्टरों ने कंपनी की दवाइयों को प्रीस्क्राइब किया था।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews